AIIMS

दिल्ली AIIMS के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए, सभी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे

980 0

नई दिल्ली। दिल्ली AIIMS के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए, (35 doctors of Delhi AIIMS found corona positive) सभी वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे
दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। गंगाराम हॉस्पिटल के बाद अब दिल्ली एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खास बात है कि संक्रमित हुए सभी डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे।

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। गंगाराम हॉस्पिटल के बाद अब दिल्ली एम्स के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खास बात है कि संक्रमित हुए सभी डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके थे। इस बीच गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित होने के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरकत में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा को मिलने के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अस्पताल और स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति का जायज़ा लेंगे। केजरीवाल और डॉ. डीएस राणा के बीच 4 बजे यह बैठक होगी। कोरोना की चपेट में अब दिल्ली में डॉक्टर भी आ रहे हैं, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के आंकड़े फिर से दहलाने लगे हैं। पांच दिनों के आंकड़े सबूत हैं कि दिल्ली भी मुंबई की राह पर निकल पड़ी है। दिल्ली में 4 अप्रैल को 4033, 5 अप्रैल को 3548, 6 अप्रैल को 5100, 7 अप्रैल को 5506 और 8 अप्रैल को 7437 नए मामले सामने आए हैं।

चिंता की बात ये है कि इस बार मुंबई की तरह ही दिल्ली में मौत की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली में 4 अप्रैल को 21, 5 अप्रैल को 15, 6 अप्रैल को 17, 7 अप्रैल को 20 और 8 अप्रैल को 24 लोगों ने जान गंवाई। कोरोना को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने कदम तो उठाए, नाइट कर्फ्यू की पाबंदी भी लगाई लेकिन आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं।

कोरोना ने दिल्ली में भी अपनी जगह बना ली. अब इससे जूझना ही होगा, सामना करना ही होगा, क्योंकि कोरोना ने तो वैक्सीन की दीवार भी तोड़ दी है। कल गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टर वायरस की चपेट में आ गए। सभी 37 डॉक्टरों ने वैक्सीन की दूसरा डोज भी ली थी। अस्पताल के 5 डॉक्टरों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

मतलब ये कि सिर्फ वैक्सीन लगा लेना कोरोना से बचाव की गारंटी नहीं हो सकता. मास्क जरूरी है, सोशल डिस्टेंसिंग की सख्ती जारी रहेगी…और साथ में टीके का कवच भी लगाना होगा।

Related Post

CM Dhami

मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण देश में लहर : धामी

Posted by - April 1, 2024 0
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संपूर्ण…
CM Vishnu Dev Sai

पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है पितृ पक्ष : मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) ने आज (मंगलवार ) से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर…
Himalayan O2 Tehri Lake Festival organised

टिहरी लेक फेस्टिवल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पहली बार ‘हिमालयन O2’ थीम के साथ होगा आयोजन

Posted by - March 7, 2026 0
देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देने की दिशा में राज्य सरकार…
DGP Dilbagh singh

Jammu-Kashmir: पिछले 72 घंटे में चार अलग-अलग एनकाउंटर में ढेर किए 12 आतंकी

Posted by - April 11, 2021 0
जम्मू-कश्मीर।  शोपियां और अनंतनाग जिलों में शुरू हुई मुठभेड़ों में मरने वाले आतंकवादियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।…
1200 रुपये का टेस्टिंग किट

भारत की महिला वैज्ञानिक ने बनाया 1200 रुपये का टेस्टिंग किट, 30 मार्च से बाजार में आएगा

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 1,050 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मृतकों की…