Miscreant

उपद्रवियों की खैर नहीं, हिंसा करने वाले 304 उपद्रवी गिरफ्तार, देखें लिस्ट

563 0

लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद बवाल करने वाले उपद्रवियों (Miscreant) को यूपी पुलिस (UP Police) ढूंढ-ढूंढकर गिरफ्तार (Arrested) कर रही है। अब तक अलग-अलग शहरों से 304 उपद्रवियों (Miscreant) की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं, सहारनपुर और कानपुर में उपद्रवियों के भवनों पर बुल्डोजर चला। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि जिन-जिन जिलों में उपद्रव हुआ है। पुलिस अब उन उपद्रवियों की पहचान करके गिरफ्तारी कर रही है। अब तक 304 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है।

इनमें प्रयागराज से 91, सहारनपुर से 71, हाथरस से 51, अम्बेडकरनगर और मुरादाबाद से 34-34, फिरोजाबाद 15, अलीगढ़ से 06, जालौन से 02 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कुल 13 एफआईआर दर्ज हुई, जिनमें प्रयारागज, सहारनपुर में 03-03 और बाकि शहरों एक-एक मुकदमें दर्ज हुए हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। किसी भी हालत में दोषी बख्शे नहीं जायेंगे और निर्दोंष को छुआ तक नहीं जायेगा।

व्यावसायिक भूखण्ड बनाने पर प्रतिष्ठित स्कूल को जारी हुई नोटिस

बुल्डोजर भी गरजा

एक तरफ जहां उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है तो दूसरी ओर उपद्रवियों के भवनों पर बुल्डोजर गरजा। इसी के तहत शनिवार को कानपुर में केडीए ने उपद्रव के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी के रिश्तेदार मोहम्मद इश्तियाक की अवैध बनी बिल्डिंग को धवस्त कर दी। उधर सहारनपुर में भी उपद्रव मामले में फरार चल रहे दो उपद्रवियों के अवैध मकानों पर भी बुल्डोजर गरजा।

आवासीय भूखंडों को मिलाकर बना दिया व्यावसायिक भूखण्ड, प्रतिष्ठित स्कूल को जारी हुई नोटिस

 

Related Post

Lucknow University

लखनऊ विश्विद्यालय में तिलक छात्रावास का नया ड्रेस कोड वायरल

Posted by - March 18, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) का तिलक छात्रावास इस समय सुर्खियों में है। तिलक छात्रावास का ड्रेस कोड सोशल मीडिया…
CM Yogi

आतंकियों के मुकदमा वापस लेने वालों से हिसाब करने का मौका है लोकसभा चुनाव : योगी

Posted by - May 7, 2024 0
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को यहां मिश्रिख में सीतापुर और हरदोई लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों…
CM Dhami

सीएम धामी ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 25, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की…