SS Sandhu

तीस बिन्दुओं पर जनपदों को तय करने होंगे लक्ष्य : मुख्य सचिव

411 0

देहारादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि 30 बिन्दु राज्य की प्राथमिकता हैं और इनको क्रियान्वयन के लिए जनपदों को ही अपने लिए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। इन कार्यों का पोर्टल आधारित अनुश्रवण किया जाएगा। इन कार्यों को पूर्ण करने के लिए कैलेण्डर भी तैयार किया जाएगा।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु  (SS Sandhu) ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 30 बिंदुओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव की ओर से पूर्व में सभी जिलाधिकारियों को 30 बिन्दुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के लिए सूची भेज कर उनके निराकरण पर सुझाव मांगे थे।

मुख्य सचिव  (SS Sandhu) ने कहा कि इन 30 बिन्दुओं की मॉनिटरिंग पोर्टल आधारित होगी। अच्छा प्रदर्शन करने वाले जनपदों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। विभिन्न कार्यों के सरलीकरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगले एक सप्ताह में पोर्टल तैयार कर लिया जाएगा। जनपद अपने लक्ष्य अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित करेंगे। जिलाधिकारियों द्वारा अपने अन्य प्राथमिकता पर आधारित कार्यों को भी इसमें जोड़ा जा सकता है।

मुख्य सचिव  (SS Sandhu) ने कहा कि बहुत से कार्य पूर्व से चल रहे हैं, कुछ शीघ्र ही शुरू होने हैं। वैज्ञानिक तरीके से घरों से कचरा प्रबंधन एवं निस्तारण, सरकारी सम्पत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड, जंगलों को आग से बचाने एवं स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पिरूल का निस्तारण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

हमारे लिए सबका विकास आवश्यक : धामी

हरिद्वार में सफाई के लिए बनाएं विशेष कार्ययोजना: मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी हरिद्वार को जनपद में सफाई के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। प्रदेश में सबसे अधिक संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु हरिद्वार में ही आते हैं। वहां सफाई की उचित व्यवस्था हो इसके लिए नगर निगम और हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण को मिलकर एक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की विशेष कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है। इसके लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन,आर. मीनाक्षी सुन्दरम व अरविन्द सिंह ह्यांकी सहित सभी जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

New Excise Policy

योगी सरकार की नई आबकारी नीति से निवेश, रोजगार और राजस्व में वृद्धि ने पकड़ी रफ्तार

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस साल अपने निर्णयों से आबकारी विभाग में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। ये साल आबकारी…

राकेश टिकैत ने किया मजबूत भू-कानून का समर्थन, भाजपा पर लगाया बाहरी लोगो को जमीन बेचने का आरोप

Posted by - August 11, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून का समर्थन किया है। राकेश टिकैत ने आरोप लगाया…
UPITS

दुनिया देखेगी ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के तौर पर उभरते यूपी का दम, ‘UPITS-2025’ बनेगा माध्यम

Posted by - July 3, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योगी…