CORONA in UP

यूपी में कोरोना से 298 और लोगों की मौत, 35156 नए मरीज

735 0

लखनऊ।  Corona in UP : उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में इस वायरस से रिकॉर्ड 298 और लोगों की मौत हो गई तथा 35156 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 298 और मरीजों की मौत हो गई। यह प्रदेश में एक दिन में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में अब तक कोविड-19 संक्रमण से 12241 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना ऐप में संशोधन पर विचार करें : हाईकोर्ट

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 35156 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, इस अवधि में 25613 मरीज ठीक भी हुए हैं।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 309237 मरीजों का इलाज किया जा रहा है राज्य में अब तक कुल 1217955 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिनमें से 896477 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।     उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 225000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक चार करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Related Post

शादी कार्ड पर लिखवाया 'हथियार लाना वर्जित है'

जेल में बंद विधायक रीतलाल यादव ने शादी कार्ड पर लिखवाया- ‘हथियार लाना वर्जित है’

Posted by - January 19, 2020 0
पटना। बिहार के बाहुबली विधान पार्षद रीतलाल यादव की बेटी की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

मोदी सरकार 130 करोड़ जनता को हिंदू नहीं, भारतीय मान उनकी भलाई का काम करे : मायावती

Posted by - December 31, 2019 0
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। इसके साथ ही केंद्र…
जैन साहित्य

जैन साहित्य में शान्तिरस की प्रधानता, राष्ट्र गौरव है शान्ति रस : डॉ. अभय जैन

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, संस्कृति विभाग एवं हिन्दी तथा आधुनिक भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सफाई कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित

Posted by - March 31, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज आगरा जनपद की फतेहाबाद नगर पंचायत…