Baba Vishwanath

2023 के पहले पखवारे में 26 लाख भक्तों ने टेका बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था

432 0

वाराणसी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काशी की पुरातनता को ध्यान में रखते हुए इस प्राचीन नगरी का कायाकल्प किया और अपनी निगरानी में श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) का जीर्णोद्धार कराया, जिससे वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि होने लगी है।

नये साल के पहले ही पखवारे में लगभग 26 लाख लोगों ने बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दरबार में हाज़िरी लगाई है। दिव्य और भव्य काशी विश्वनाथ धाम में सुविधाओं में इजाफा होने से यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते वर्ष एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगायी थी।

सुविधाओं के विस्तार के साथ बढ़ी है श्रद्धालुओ की संख्या

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि साल के पहले ही दिन 5,32,551 दर्शनार्थिंयों ने दर्शन किया है। जनवरी के पहले 15 दिनों में श्रद्धालुओ की संख्या करीब 23,73,392 थी। जबकि, 17 तारीख तक ये संख्या 26,08,099 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी की 5 लाख से अधिक की संख्या छोड़ दिया जाए तो बाकी दिनों में 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा के दरबार में हाज़िरी लगायी है। जीर्णोद्धार के पहले विश्वनाथ धाम में 30 से 40 लाख दर्शनार्थी साल भर में आते थे। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुविधाओं के विस्तार के साथ आने वाले समय में श्रद्धालुओ की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

काशी की ओर आकर्षित हो रहे देश-विदेश के पर्यटक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी का विकास, यातायात कनेक्टिविटी, सुधरी हुई कानून व्यवस्था और स्वच्छता के चलते विश्व में वाराणसी की नई तस्वीर बनकर सामने आयी है, जिसके चलते देश विदेश से पर्यटक काशी की और आकर्षित हो रहे हैं।

प्रत्येक जिले में ज्यादा लाइन हानि वाले फीडरो पर प्रभावी चेकिंग कराई जाय

वाराणसी में फिलहाल हॉट एयर बैलून फेस्टिवल का भी आयोजन हो रहा है। इसके अलावा गंगा पार रेत पर बसी टेंट सिटी भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्रबिंदु है।

Related Post

लखनऊ पुलिस और बांग्लादेशी डकैतों के बीच मुठभेड़, गैंग का सरगना ढेर  

Posted by - October 18, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रविवार देर रात पुलिस और बांग्लादेशी गिरोह के साथ हुई…
CM Yogi

शिक्षा को संस्कारों और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने पर ही विकसित भारत की रखी जा सकती है नींव: सीएम योगी

Posted by - May 10, 2025 0
लखनऊ: शिक्षा केवल अच्छे अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे नैतिक मूल्यों, संस्कारों और राष्ट्र प्रथम की भावना…
AK Sharma

उपभोक्ताओं की समस्या के लंबित रखने की प्रवृत्ति से बाहर निकलना होगा: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  के निर्देश पर ‘विद्युत समाधान सप्ताह’ ( Samadhan…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की बिजली कर्मियों को चेतावनी, शाम छह बजे तक हड़ताल वापस नहीं तो होंगे बर्खास्त

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आम लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री (CM…