google

Google अनुवाद में 24 नयी भाषाओं को जोड़ा गया

533 0

वाशिंगटन। गूगल (Google) ने घोषणा की कि उसने अपने गूगल अनुवाद (Google Translate) प्लेटफॉर्म में 30 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली 24 नयी भाषाओं को जोड़ा है। बीबीसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Google Translate

इनमें अफ्रीका में बोली जानी वाली दस नयी भाषाएं लिंगाला, ट्वी, टिग्रीन्या सहित अन्य शामिल हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भाषा की बाधाओं को खत्म करने और दुनिया भर के समुदायों को जोड़ने में मदद करने की अपनी नीति को ध्यान में रखते हुए, अब वह उन भाषाओं की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहती है, जो अधिकांश प्रौद्योगिकी में प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।

गूगल ब्वॉय(Google Boy) कौटिल्य को मिलेगा, ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड

बयान में कहा गया कि इसमें उत्तर भारत में बोली जानी वाली भोजपुरी भी शामिल है, जिसे करीब पांच करोड़ लोग बोलते हैं। इसके साथ ही नेपाली, फिजिअन और धिवेही को भी शामिल किया गया है।

इसके साथ ही अब गूगल (Google) अनुवाद पर कुल 133 भाषाएं उपलब्ध हो गयी हैं।

Android यूजर्स तुरंत कर लें ये काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Related Post

दुनियाभर में डाउन हुई इंस्टाग्राम ऐप, भारत में सबसे ज्यादा यूजर्स प्रभावित

Posted by - September 2, 2021 0
फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में डाउन हो गई है और यूजर्स इसकी सेवाएं ऐक्सेस नहीं कर…
Teacher gifts smartphone to poor children

अनोखी पहल : गरीब बच्चों को शिक्षिका ने स्मार्टफोन किया गिफ्ट, ताकि न छूटे ऑनलाइन क्लास

Posted by - September 8, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी काल ने पढ़ाई का पैटर्न बदल दिया है। इस कारण देश के सभी स्कूल ऑनलाइन शिक्षा…