AIIMS BHOPAL

भोपाल एम्स के 24 डॉक्टर पॉजिटिव, शहरी क्षेत्रों में आज से साप्ताहिक लॉकडाउन

1187 0

 भोपाल:  मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। प्रदेश में कोरोना का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी भोपाल में कोरोना से लोगों का बुरा हाल है। एम्स भोपाल के 24 डॉक्टर कोरोना संक्रमित (24 doctors positive of Bhopal AIIMS)  पाए गए हैं।

शुक्रवार को 184 लोगों में से 102 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें 24 डॉक्टर भी शामिल हैं। इस खबर के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों का कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक इलाज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 4882 नए मरीज मिले हैं। जबकि अभी तक 4136 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 8 अप्रैल को दर्ज 23 मौतें भी शामिल हैं। वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 30,486 तक पहुंच गया है।

कई जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम 6 बजे से मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में साप्ताहिक लॉकडाउन लागू हो जाएगा। यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। हालांकि रतलाम जिले में नौ दिन और छिंदवाड़ा खरगोन, कटनी और बैतूल में सात दिन तक की पूर्ण बंदी की गई है। भोपाल के कोलार में भी शुक्रवार से नौ दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

  • प्रदेश में गुरुवार को 4882 नए मरीज मिले
  • कई जिलों में पूर्ण बंदी का एलान
  • भोपाल में शुक्रवार को 102 लोग कोरोना संक्रमित

31 शवों का अंतिम संस्कार

भोपाल में कोरोना से 8 महीने की बच्ची की भी मौत हो गई। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आठ महीने की अदीबा पिछले 12 दिन से एम्स भोपाल में भर्ती थी। लेकिन गुरुवार को वह जिंदगी की जंग हार गई। भोपाल में गुरुवार को एक दिन में 31 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को भदभदा विश्राम घाट पर 36 शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। इसमें कोरोना संक्रमित 31 शवों का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

इंदौर बना हॉटस्पॉट

बता दें कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। इंदौर में 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा मामले आए हैं। 887 केस दर्ज किए गए हैं। यहां पर हर रोज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं, लेकिन कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

Related Post

स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बलात्कार पीड़िता के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बलात्कार पीड़िता के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

Posted by - March 11, 2021 0
घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एक बलात्कार पीड़िता  के पिता की बुधवार को कथित तौर पर सड़क दुर्घटना में…

कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद 76% लोग हुए संक्रमित- ICMR का पहला अध्ययन

Posted by - June 25, 2021 0
देश में कोरोना की दूसरी लहर अब भी जारी है, इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कोरोना पर पहला…
CM Dhami

सीएम धामी ने लांच की ‘मन की बात’ पुस्तक, राम मंदिर को लेकर भी कही बड़ी बात

Posted by - December 31, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने रविवार को प्रेमनगर के सुद्धोवाला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के दिए निर्देश

Posted by - December 21, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) पॉलिसी लागू…