Ram temple Fund

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के आखिरी दिन तक जमा हुए 2100 करोड़ ऱूपये

770 0
अयोध्या । राम मंदिर निर्माण (Ram temple fund) के लिए शुरू हुए निधि समर्पण अभियान के आखिरी दिन तक 2100 करोड़ धनराशि ट्रस्ट के खातों में जमा हो चुकी है। विदेश में रहने वाले राम भक्त भी इस अभियान शामिल हो सके, इसके लिए जल्द निर्णय लिया जाएगा।

राम मंदिर निर्माण (Ram temple fund) के लिए मकर संक्रांति से शुरू हुए 42 दिवसीय निधि समर्पण अभियान के आखिरी दिन शनिवार तक 2100 करोड़ धनराशि ट्रस्ट के खातों में जमा हो चुकी है। विदेश में रहने वाले राम भक्त भी इस अभियान शामिल हो सके, इसके लिए जल्द श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने दी।

देश भर के लोगों ने किया दान

गोविन्ददेव महाराज ने बताया कि राममंदिर निर्माण (Ram temple fund) के लिए चलाए गए निधि समर्पण अभियान से देश के सभी जाति व वर्ग के साथ गरीब भी जुड़ सके इसके लिए रसीद के साथ 10, 100 और 1000 रुपये का कूपन जारी किया गया था। इस अभियान में पूरे देश के लोगों ने हिस्सा लेकर राम मंदिर के लिए सहयोग किया।
उन्होंने कहा कि अब तक 2100 करोड़ से भी अधिक की धनराशि ट्रस्ट के खाते में जमा हो चुकी है।

Related Post

CM Dhami

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - June 1, 2024 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का…
CM Yogi

पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी’दादा’ का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Posted by - November 26, 2024 0
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व वाराणसी के शहर दक्षिणी से कई बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी…