2021 Renault Kwid लॉन्च, मौजूदा इंजन के साथ ही की गई पेश

802 0

Renault के भारत में 10 साल पूरे हुए। इस मौके पर 4.06 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली 2021 Renault Kwid लॉन्च हुई। 2021 Renault Kwid को मौजूदा इंजन के साथ पेश किया गया है। इस कार में 0.8 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल और 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है।

2021 Renault Kwid के एंट्री लेवल 2021 Renault Kwid RXE 0.8L वेरिएंट की कीमत 4.06 लाख रुपये और टॉप रेंज New 2021 Renault Kwid Climber 1.0L Easy-R (O) वेरिएंट की कीमत 5.51 लाख रुपये है। इन दोनों के बीच कई नई रेनो क्विड के कई सारे वेरिएंट हैं, जिनमें RXL 0.8L वेरिएंट की कीमत 4.36 लाख रुपये, RXT 0.8L वेरिएंट की कीमत 4.66 लाख रुपये, RXL 1.0L MT वेरिएंट की कीमत 4.53 लाख रुपये, RXL 1.0L AMT वेरिएंट की कीमत 4.93 लाख रुपये, RXT (O) 1.0L MT वेरिएंट की कीमत 4.90 लाख रुपये, Climber (O) 1.0L MT वेरिएंट की कीमत 5.11 लाख रुपये और RXT (O) 1.0L AMT वेरिएंट की कीमत 5.30 लाख रुपये है।

तालिबान की जीत पर जश्न मनाने वाले ‘मुसलमानों’ को नसीरुद्दीन ने कही ये बात, वीडियो वायरल

New 2021 Renault Kwid के लुक और फीचर्स की बात करें तो Climber वेरिएंट आपको डुअल टोन कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक ORVM और IRVM मिल जाते हैं। बाद बाकी इसके लुक और डिजाइन में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलता है। नई रेनो क्विड में सेफ्टी फीचर्स का खास खयाल रखा गया है और अब नई रेनो क्विड के सारे वेरिएंट्स में आपको डुअल एयरबैग्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही रियर सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, एबीएस, ईबीडी समेत कई और जरूरी सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं। स्टैंडर्ड फीचर्स की बात करें को इसमें 8.0 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रियर सीट आर्मरेस्ट, रियर पार्किंग सेंसर समेत कई खास फीचर्स हैं।

Related Post

पेट्रोल के बढ़ते दामों के लिए सीतारमण ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं कम होंगे दाम

Posted by - August 17, 2021 0
कोरोना संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की चिंता को बढ़ा दिया, केंद्र सरकार ने भाव…
आणुविक विज्ञान

विद्यार्थियों ने जानी आणुविक विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला तकनी​क

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान द्वारा ‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘आधुनिक प्रयोगशाला तकनीकों’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन…
LIC IPO

डिस्काउंट के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए LIC के शेयर, जानिए कितना हुआ नुकसान

Posted by - May 17, 2022 0
नई दिल्ली/मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की शेयर बाजार में मंगलवार को…

टिकैत ने मोदी सरकार से पूछा- सत्ता में आने से पहले अपने मेनिफेस्टो में सबकुछ बेचने का एलान किया था?

Posted by - August 28, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत आज भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सोलन में किसानों और पत्रकारों से बातचीत…