corona infection

कोरोना संक्रमण को छुपाकर दुबई जा रहे ब्रिटिश नागरिक समेत 20 हिरासत में

960 0

कोच्चि। कोच्चि हवाईअड्डे पर दुबई जाने वाले एक विमान के कम से कम 289 यात्रियों को रविवार को उड़ान भरने से कुछ देर पहले उतार लिया गया। यात्रियों में से एक ब्रिटिश नागरिक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। वहीं एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि इस ब्रिटिश नागरिक समेत 20 यात्रियों को हिरासत में लिया गया है।

ब्रिटिश नागरिक मुन्नार में अधिकारियों को सूचित किए बगैर कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचने के लिए समूह में शामिल हो गया

कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्री 20 लोगों के उस समूह का हिस्सा है जो केरल के मुन्नार शहर में छुट्टियां मना रहा था और निगरानी में था। उन्होंने बताया कि वह मुन्नार में अधिकारियों को सूचित किए बगैर कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचने के लिए समूह में शामिल हो गया।

कोरोनावायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार का उपाय संतोषजनक : पी चिदंबरम

उसके समूह के सभी 19 यात्रियों को उतारने का फैसला किया गया

प्रवक्ता ने बताया कि जब जांच के नतीजे आए तो अधिकारियों को मालूम चला कि वह कोच्चि एयरपोर्ट पर है और अमीरात के एक विमान से यात्रा कर रहा है। इसके पहले तो उसके समूह के सभी 19 यात्रियों को उतारने का फैसला किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि इसके बाद बाकी के 270 यात्रियों को भी उतारकर जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि अन्य यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Related Post

Amarinder Singh

अमरिंदर सिंह बोले- गांधी परिवार ही कांग्रेस को दे सकता है नेतृत्व

Posted by - August 23, 2020 0
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में गांधी परिवार के नेतृत्व को चुनौती देने वाले पार्टी के कुछ नेताओं…
corona infection

वैज्ञानिकों का दावा- इस दवा के खाने से सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगा कोरोना संक्रमण

Posted by - December 6, 2020 0
नई दिल्ली। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने के अलावा अन्य विकल्पों पर…
CM Dhami honored meritorious students

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

Posted by - April 29, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत…
AK Sharma

सभी क्षेत्रों को मिलेगी 24 घण्टे गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति

Posted by - November 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार  प्रधानमंत्री  के विजन…