14 Naxalites were killed in the encounter

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 18 नक्सली मारे गए

388 0

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए हैं। वहीं, मुठभेड़ में दो जवानों के घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया।

पुलिस ने घटनास्थल से चार ए के 47 राइफल और अन्य हथियार जप्त किए हैं।

कांकेर जिला पुलिस के अनुसार जिले के छोटेबेटिया थाने से जिला पुलिस बल, स्पेशल टॉस्क फाेर्स और सीमा सुरक्षा बल के जवान गश्त पर निकले थे। थाने से लगभग 15 किलोमीटर दूर जंगल में बिनागुंडा और कोरोनार के पास गश्ती दल और नक्सलियों का आमना सामना हो गया। इस दौरान हुई मुठभेड़ एक घंटे से अधिक समय तक चली।

इस मुठभेड़ में 18 नक्सली (Naxalites) ढेर हो गए। वहीं गश्ती दल में शामिल एक निरीक्षक और दो जवान घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए राज्य की राजधानी रायपुर भेजा गया है।

घटनास्थल से चार एके 47 राइफल, इंसास और अन्य राइफल तथा भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली है। मुठभेड़ में नक्सली (Naxalites) कमांडर शंकर राव भी मारा गया है, जिसमें पर 25 लाख रुपए का इनाम था।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ: गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कम्युनिटी हॉल, कलेक्ट्रेट मऊ में आयोजित स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यक्रम में नगर विकास…
PM Modi will inaugurate the Ganga Expressway on April 29.

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

Posted by - April 18, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) का लोकार्पण 29 अप्रैल को जनपद हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…