Anti Romeo Squad

बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को मैदान में एंटी रोमियो स्क्वायड की 1678 टोलियां

428 0

लखनऊ। यूपी की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti Romeo Squad) शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है। प्रदेश में शोहदों और मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। 6 माह के अभियान में 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti Romeo Squad) द्वारा एक्शन लिया गया, इसमें 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं।

स्क्वायड (Anti Romeo Squad)  ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 30,76,246 स्थानों की चेकिंग की। इनमें स्कूल, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार, मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर कुल 1,34,33,261 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7563 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 9512 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 48,92,991 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने पूरे प्रदेश में जोन और कमिश्नरेट स्तर पर कार्रवाई की।

सबसे ज्यादा आगरा जोन के मनचलों पर चला स्क्वायड का चाबुक

डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शोहदों-मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में प्रदेश भर में स्क्वायड की ओर से 6 माह में विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे में जोन स्तर पर कार्रवाई के लिए 8 जोन में 1413 एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti Romeo Squad)  को एक्टिव किया गया, जिसमें 2977 पुरुष पुलिसकर्मी और 3499 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 25,40,012 स्थानों पर चेकिंग की। इनमें स्कूल, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार, मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं।

इन स्थानों पर कुल 97,75,616 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7097 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 8951 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 44,31,216 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti Romeo Squad) ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा जोन में की, जहां 474493 स्थानों की चेकिंग करते हुए 12,73,120 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 637 मुकदमे दर्ज किए गए जबकि 1114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर बरेली जोन, तीसरे नंबर पर लखनऊ जोन, चौथे नंबर पर वाराणसी और पांचवे नंबर पर गोरखपुर जोन है।

प्रदेश के सात कमिश्नरेट में भी शोहदों पर खूब हुई कार्रवाई

प्रदेश के सात कमिश्नरेट में 265 एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti Romeo Squad)  को एक्टिव किया गया, जिसमें 347 पुरुष पुलिसकर्मी और 591 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 5,36,234 स्थानों पर चेकिंग की। इन स्थानों पर कुल 36,57,645 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 466 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 561 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 4,61,775 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

Mission Shakti: सशक्त महिला श्रमशक्ति, समर्थ उत्तर प्रदेश

एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti Romeo Squad) ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा कमिश्नरेट में की, जहां 1,35,752 स्थानों की चेकिंग करते हुए 5,01,165 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 60 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 92 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर लखनऊ, तीसरे नंबर पर कानपुर, चौथे नंबर पर गौतमबुद्धनगर और पांचवें नंबर पर गाजियाबाद कमिश्नरेट है।

Related Post

Gorakshpeethadhishwar Yogi

तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

Posted by - October 24, 2023 0
गोरखपुर। विजयादशमी के पवित्र पर्व पर मंगलवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन…
NSDL

एनएसडीएल के ‘मार्केट का एकलव्य- एक्सप्रेस’ कार्यक्रम से देश के सभी…

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने छात्रों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किए गए…
AK Sharma

एके शर्मा बोले, पिछली सरकारों ने बोए बबूल के कांटे, योगी सरकार इन्हें कर रही है दूर

Posted by - July 29, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को विपक्ष ने सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश…