CM Dhami

उत्तराखंड में मार्च 2025 तक बनेंगे 16 हजार किफायती आवास

285 0

देहरादून। उत्तराखंड आवास विकास परिषद और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से निर्बल आय वर्ग वाले परिवारों के लिए करीब 16 हजार किफायती घरों (Affordable Houses) का निर्माण किया जा रहा है। मार्च 2025 तक यह किफायती घर तैयार कर लिया जाएगा। उत्तराखंड आवास विकास परिषद 15 आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहा है। परिषद 15 परियोजनाएं निजी निवेशकों के साथ तैयार कर रहा है, जिसमें कुल 12,856 आवास शामिल हैं। जबकि शेष पांच संबंधित विकास प्राधिकरणों की ओर से विकसित की जा रही हैं, प्राधिकरणों के जरिए कुल 3104 आवास तैयार किया जा रहे हैं।

अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का के मुताबिक अब तक निजी भागीदारी के साथ 1760 घर बनाते हुए लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि 14635 आवासों का आवंटन भी किया जा चुका है। शेष सभी परियोजनाओं को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लाभार्थी को ढाई लाख में मिलता है घर:-

योजना के तहत निजी निवेशक छह लाख रुपये की लागत से दो कमरे, किचन और शौचालय जैसी सुविधाओं से युक्त घर (Affordable Houses) तैयार करता है, जिसमें से उन्हें केद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से साढ़े तीन लाख रुपये मिलते हैं, इस तरह लाभार्थी को महज ढाई लाख रुपये की लागत में आसान होम लोन के जरिए घर मिल जाता है। इसमें जमीन सहित निर्माण का समस्त खर्च निजी निवेशक की ओर से उठाया जाता है। योजना के तहत तीन लाख रुपये से कम सालाना आय वर्ग वाले आवासहीन परिवार पात्र होते हैं। साथ ही पात्र परिवार का 15 जून 2015 से पहले उत्तराखंड का निवासी होना भी जरूरी है।

एमडीडीए की तीन परियोजनाएं:-

योजना के तहत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ट्रांसपोर्ट नगर में 224 , तरला आमवाला में 240 फ्लैट वाली परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि धौलास में 240 फ्लैट मार्च 2025 तक तैयार हो जाएंगे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक परियोजना के लिए लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ किया गया है। तय समय में सभी को फ्लैट की चाबी सौंप दी जाएगी।

धामी बोले- महाराष्ट्र में बदलाव की लहर, फडणवीस और शिंदे के नेतृत्व में विकास के नए आयाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय के लक्ष्य को केंद्रित करते हुए, पीएम आवास योजना लागू की है। इसके तहत आवासहीन परिवारों को पक्का घर बनाकर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में आवास विकास प्राधिकरण ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Post

दिशा पाटनी की बहन खुशबू

फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर देश की सेवा कर रही दिशा की बहन खुशबू पाटनी

Posted by - January 20, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की बहुत ही मानी जानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बारे में तो हर कोई जानते हैं। दिशा…
वॉलमार्ट इंडिया

झटका: वॉलमार्ट इंडिया कंपनी करने जा रहा 100 से अधिक सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की छंटनी

Posted by - January 13, 2020 0
बिजनेस डेस्क। वॉलमार्ट इंडिया कंपनी ने वहां काम करने वाले सीनियर एग्जिक्यूटिव को झटका देने वाला एक बड़ा फैसला लिया…
CM Yogi congratulated Devendra Fadnavis on becoming the CM of Maharashtra

फडणवीस के नेतृत्व में सुशासन के पथ पर बढ़ते हुए प्रगति करेगा महाराष्ट्र: सीएम योगी

Posted by - December 5, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस…
CM Dhami

सभ्यता-संस्कृति की पहचान और देश की एकता का आधार है हिन्दी: सीएम धामी

Posted by - September 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हिन्दी दिवस (Hindu Diwas) के अवसर पर शनिवार को समस्त प्रदेशवासियों को…
Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पूरे किये गये आईआईटी दिल्ली के सुझाये गये सभी सुरक्षात्मक उपाय

Posted by - March 30, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास का राजमार्ग कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) ने दिल्ली आईआईटी की टीम द्वारा…