CM Dhami

उत्तराखंड में मार्च 2025 तक बनेंगे 16 हजार किफायती आवास

202 0

देहरादून। उत्तराखंड आवास विकास परिषद और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से निर्बल आय वर्ग वाले परिवारों के लिए करीब 16 हजार किफायती घरों (Affordable Houses) का निर्माण किया जा रहा है। मार्च 2025 तक यह किफायती घर तैयार कर लिया जाएगा। उत्तराखंड आवास विकास परिषद 15 आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहा है। परिषद 15 परियोजनाएं निजी निवेशकों के साथ तैयार कर रहा है, जिसमें कुल 12,856 आवास शामिल हैं। जबकि शेष पांच संबंधित विकास प्राधिकरणों की ओर से विकसित की जा रही हैं, प्राधिकरणों के जरिए कुल 3104 आवास तैयार किया जा रहे हैं।

अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का के मुताबिक अब तक निजी भागीदारी के साथ 1760 घर बनाते हुए लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं, जबकि 14635 आवासों का आवंटन भी किया जा चुका है। शेष सभी परियोजनाओं को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लाभार्थी को ढाई लाख में मिलता है घर:-

योजना के तहत निजी निवेशक छह लाख रुपये की लागत से दो कमरे, किचन और शौचालय जैसी सुविधाओं से युक्त घर (Affordable Houses) तैयार करता है, जिसमें से उन्हें केद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से साढ़े तीन लाख रुपये मिलते हैं, इस तरह लाभार्थी को महज ढाई लाख रुपये की लागत में आसान होम लोन के जरिए घर मिल जाता है। इसमें जमीन सहित निर्माण का समस्त खर्च निजी निवेशक की ओर से उठाया जाता है। योजना के तहत तीन लाख रुपये से कम सालाना आय वर्ग वाले आवासहीन परिवार पात्र होते हैं। साथ ही पात्र परिवार का 15 जून 2015 से पहले उत्तराखंड का निवासी होना भी जरूरी है।

एमडीडीए की तीन परियोजनाएं:-

योजना के तहत मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ट्रांसपोर्ट नगर में 224 , तरला आमवाला में 240 फ्लैट वाली परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि धौलास में 240 फ्लैट मार्च 2025 तक तैयार हो जाएंगे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मुताबिक परियोजना के लिए लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ किया गया है। तय समय में सभी को फ्लैट की चाबी सौंप दी जाएगी।

धामी बोले- महाराष्ट्र में बदलाव की लहर, फडणवीस और शिंदे के नेतृत्व में विकास के नए आयाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अंत्योदय के लक्ष्य को केंद्रित करते हुए, पीएम आवास योजना लागू की है। इसके तहत आवासहीन परिवारों को पक्का घर बनाकर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में आवास विकास प्राधिकरण ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Post

CM Nayab Singh Saini

पिछले वर्ष की तरह बाढ़ के हालात हुए तो दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जायेगा: सीएम सैनी

Posted by - June 11, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh)  ने बाढ़ रोकथाम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में निर्देश दिए…
loksabha

2000 से 2020 तक प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में 1229 करोड़ रूपये का निवेश : सूचना एवं प्रसारण मंत्री

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली । सरकार ने सोमवार को बताया कि 2002 से दिसंबर 2020 तक प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया (Print and…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रेल विस्तार पर की चर्चा

Posted by - July 17, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज बुधवार काे नई दिल्ली स्थित रेल भवन में…