lakhpati didi

गणतंत्र दिवस पर 14 लखपति दीदियों ने बढ़ाया यूपी का मान

30 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियों (Lakhpati Didi) ने देश की राजधानी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रदेश का मान बढ़ाया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित ये महिलाएं कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं और आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध गांव व सशक्त उत्तर प्रदेश का संदेश देशभर तक पहुंचाया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी की लखपति दीदियों (Lakhpati Didi) ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ग्रामीण विकास, अन्वेषण व रोजगारपरक व्यवसाय के मुद्दों पर बातचीत की।

शिवराज ने की महिलाओं के प्रयासों की सराहना

यूपी की दीदियों (Lakhpati Didi) ने दुग्ध व्यवसाय, कैफे संचालन, मसाला निर्माण, उन्नत कृषि, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, गो-आधारित उत्पाद तथा प्रेरणा कैंटीन जैसे क्षेत्रों में अपने कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लखपति दीदी अभियान (Lakhpati Didi Abhiyan) ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत परिवर्तन का माध्यम बन रहा है। इस दौरान इटावा की मंत्रवती देवी और अन्य महिलाओं ने ग्रामीण विकास से जुड़े अपने कार्यों व अनुभवों को केंद्रीय मंत्री से साझा किया।

पहली बार गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह की साक्षी बनीं दीदियां (Lakhpati Didi)

गणतंत्र दिवस परेड देखने के बाद सभी लखपति दीदियों (Lakhpati Didi) ने गर्व व उत्साह व्यक्त किया। अधिकांश दीदियां पहली बार दिल्ली पहुंची हैं और पहली बार ही गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह की साक्षी बनीं। दिल्ली प्रवास के दौरान उनके ठहरने और कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं रक्षा मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की हैं।

उत्तर प्रदेश के बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य की जीवंत तस्वीर

कार्यक्रम के दौरान संभल की अनुपमा सिंह को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा 27 जनवरी को यूपी की लखपति दीदियों (Lakhpati Didi) को अन्य राज्यों की दीदियों के साथ दिल्ली के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लखपति दीदी अभियान आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान व सशक्तिकरण की नई पहचान बन चुका है। 14 लखपति दीदियों की यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत करती है।

कर्तव्य पथ पर मान बढ़ाने वाली यूपी की 14 लखपति दीदियां (Lakhpati Didi) 

1. मंशा देवी – पंचायत हरपुर, ब्लॉक ब्रह्मपुर, गोरखपुर
2. प्रवेश कुमारी – पंचायत बुखारा, ब्लॉक मऊरानीपुर, झांसी
3. रितु देवी – ग्राम फिरोजपुर नरोत्तम, ब्लॉक देवमल, बिजनौर
4. सरिता देवी – ग्राम पंचायत मीरजापुर जवई, ब्लॉक सिराथू, कौशांबी
5. ऋतु शर्मा – ग्राम लालपुर, ब्लॉक टप्पल, अलीगढ़
6. निर्मला देवी – ग्राम बरसंपुर, ब्लॉक कर्वी, चित्रकूट
7. राजकुमारी देवी – ग्राम रखही, ब्लॉक भौरोहिया-कैंपियरगंज, गोरखपुर
8. मंत्रवती शाक्य – ग्राम नगला भिखन, ब्लॉक जसवंतनगर, इटावा
9. विजेता गोयल – पंचायत कशांपुर, ब्लॉक बसरेहर, इटावा
10. अनुपमा सिंह – पंचायत बनियाखेड़ा, संभल
11. गुड़िया देवी – ग्राम केवलपुर, ब्लॉक रोहनिया, रायबरेली
12. आशा – पंचायत सकरापार, ब्लॉक देवरिया सदर, देवरिया
13. सुमन देवी – पंचायत अब्दुलपुर मुन्ना, ब्लॉक हल्दौर, बिजनौर
14. मोनिका – ग्राम खग्गूपुरा, ब्लॉक संभल, जनपद संभल।

Related Post

Zoo

यूपी के चिड़ियाघरों में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट, वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदम

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों (Zoos) और सफारी पार्कों (Safari Parksमें बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के बढ़ते खतरे…
Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील…