नगर कीर्तन के दौरान हादसा

तरनतारन में 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत,नगर कीर्तन के दौरान हादसा

1259 0

पंजाब। तरनतारन में नगर कीर्तन के दौरान विस्फोटक सामग्री का उपयोग कर पटाखे जलाए जा रहे थे, क्योंकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में गलती से विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 3 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी तरनतारन एसएसपी ध्रुव दहिया ने दी।

मृतकों में 12 वर्षीय गुरप्रीत सिंह व 17 वर्षीय मनप्रीत सिंह शामिल

बााबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस को समर्पित नगर कीर्तन के दौरान शनिवार को अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि लोगों की मौके पर पुलिस ने बताया कि 14 से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। नगर कीर्तन में धमाके के कारण अफरा-तफरी मच गई। जब धमाका हुआ तब नगर कीर्तन गांव पहुविंड से गुरुद्वारा टाहला साहिब लिए रवाना हुआ ही था। धमाका कैसे हुआ, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतकों में 12 वर्षीय गुरप्रीत सिंह व 17 वर्षीय मनप्रीत सिंह शामिल हैं।

एसएसपी धुव्र दाहिया ने पहले 15 लोगों के मरने की आशंका जताई थी, लेकिन अब तक दो लोगों के ही मरने की पुष्टि उन्होंने की हैैै। कई घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटनास्थल को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के बारे में कोई जानकारी दी जा सकती है।

तरनतारन सीमांत जिला है, इसकी सीमा पाकिस्तान से है सटी 

पुलिस बल के साथ-साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी उनका ध्यान राहत एवं बचाव कार्य पर है। धमाका कैसे हुआ अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें, तरनतारन सीमांत जिला है। इसकी सीमा पाकिस्तान से सटी है। घटनास्थल पाक सीमा से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। धमाका आतंकी घटना भी हो सकती है। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका क्यों और कैसे हुआ?

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। अभी पुलिस का प्राथमिक ध्यान घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना है। कई घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मौके पर अफरा तफरी मची है। लोग अपनों की कुशलक्षेम के लिए पहुंच रहे हैं। मृतकों व घायलों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी गई।

इससे पहले भी नवंबर 2018 में अमृतसर के पास एर निरंकारी भवन में भी  हुआ था हमला

नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए दू-दूर से लोग पहुंचे हुए थे। इनमें कई बच्चे, महिलाएं व बूढ़े भी शामिल थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि मृतकों को अंग टूट कर दूर जा गिरे। मौके पर खून ही खून दिख रहा है। बता दें, इससे पहले भी नवंबर 2018 में अमृतसर के पास एर निरंकारी भवन में भी हमला हुआ था। हमले में तीन लोगों की मौत व कई लोग घायल हो गए थे। मामले के तार खालिस्तानी आतंकी से जुड़े थे। हमले के दौरान दो युवक निरंकारी भवन के पास पहुंचे और विस्फोटक सामग्री फेंक दी थी।

Related Post

CM Dhami

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी, सीएम धामी के प्रयासों को मिली सफलता

Posted by - May 28, 2025 0
देहारादून। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को को अस्थायी रूप से, आगामी…
Kali

‘काली’ फिल्म निर्माता पर यूपी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

Posted by - July 5, 2022 0
लखनऊ/नई दिल्ली: निर्देशक लीना मणिमेकलाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ बनाकर अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मार ली है। फिल्म ‘Kali’ का पोस्टर…
CM Mamta

बंगाल चुनाव : ममता बनर्जी का नंदीग्राम में रोड शो,”जय श्रीराम” के लगे नारे

Posted by - March 30, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) आज नंदीग्राम के बागबेड़ा में विशाल रोड शो कर रही…
Mouni Amavasya

प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी

Posted by - February 11, 2021 0
नई दिल्ली। मौनी अमावस्या (Mouni Amavasya) के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को यूपी के प्रयागराज जिले…
pm modi

PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होंने भविष्य की पीढ़ी को प्रेरित किया

Posted by - April 11, 2021 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा कर्नाटका के मंत्री सदानंद गौड़ा ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती…