13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (9 सितंबर) की अध्यक्षता करेंगे PM मोदी !

698 0

पीएम नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को 13वें ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। कोरोना के चलते से यह सम्मेलन वर्चुअल होगा। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका भी शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो इस बार ब्रिक्स सम्मेलन में सभी देशों का फोकस अफगानिस्तान के हालात पर हो सकता है । भारत तीसरी बार इस सम्मेलन की अध्यक्षता करने जा रहा है ।

सूत्रों की मानें तो इस बार ब्रिक्स सम्मेलन में सभी देशों का फोकस अफगानिस्तान के हालात पर हो सकता है। यह तीसरी बार है जब भारत ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा। इससे पहले भारत 2012 और 2016 में भी ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता कर चुका है। कोरोना महामारी के बीच 2020 में ब्रिक्स सम्मेलन रूस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।

इस बैठक में बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा शामिल होंगे। इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय BRICS @ 15 निरंतरता, समेकन और आम सहमति के लिए इंट्रा-ब्रिक्स सहयोग है।

अल्मोड़ा को रेल सेवा से जोड़ने का वायदा किया मुख्यमंत्री ने!

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, अजीत डोभाल, न्यू डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष, मार्कोस ट्रॉयजो, ब्रिक्स व्यापार परिषद के अस्थायी अध्यक्ष, श्री ओंकार कंवर और ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन की अस्थायी अध्यक्ष डॉ संगीता रेड्डी, शिखर सम्मेलन के दौरान नेताओं को अपने संबंधित ट्रैक के तहत इस वर्ष किए गए परिणामों पर रिपोर्ट पेश करेंगी।

Related Post

CM Yogi

योगी ने विकास प्राधिकरणों से कहा- माफियाओं की भूमि पर बनाएं गरीबों का आशियाना

Posted by - June 30, 2023 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज की तर्ज पर राज्य के सभी विकास प्राधिकरणों से…
MoU on scholarship scheme between UP Government and FCDO UK

युवाओं को ग्लोबल लीडरशिप रोल के लिए तैयार करने का माध्यम बनेगी “चिवनिंग-यूपी छात्रवृत्ति योजना”: सीएम योगी

Posted by - August 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार और द…
CM Yogi

आत्मनिर्भर पंचायतों से ही साकार होगी विकसित यूपी की परिकल्पना: मुख्यमंत्री

Posted by - September 28, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि आत्मनिर्भर पंचायतें ही विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 की परिकल्पना…