Electricity Department

उपभोक्ताओ को अक्टूबर माह में 1,28,381 नये विद्युत कनेक्शन स्वीकृत

550 0

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के कुशल नेतृत्व में उ0प्र0 पावर कारपोरेशन एवं वितरण कम्पनियाँ विद्युत उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं एवम् बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिये निरंतर योजनाओ को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं युद्धस्तर पर पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।

उ0प्र0 पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम0 देवराज ने बताया कि अक्टूबर माह में 1,28,381 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन (Electricity Connections) दिये गये। सिंचाई सुविधाओ को बढानें के लिये किसानों के 4,817 निजी नलकूपों को ऊजीकृत किया गया।

महिला बीट प्रणाली के लिए 10, 417 स्कूटी का क्रय करेगी योगी सरकार

इसी तरह प्रदेश में सबको अनवरत एवम् पर्याप्त विद्युत प्राप्त हो, इसके लिये 25,142 ट्रांसफार्मर बदले गये। 758 किलोमीटर एबी केबिल बदले गये, तथा टोल फ्री नं० 1912 पर 3,02,329 विद्युत सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 2,73,851 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया।

Related Post

Temple museum

हिन्दू मंदिरों की पुण्यगाथा बताएगा अयोध्या का मंदिर संग्रहालय

Posted by - August 21, 2023 0
लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर आकार लेने लगा है। वहीं देश के अन्य मंदिरों का कायाकल्प करते हुए…
Industrial Investment and Employment Promotion Policy

औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत दिए गए प्रविधानों में किया गया संशोधन

Posted by - April 21, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अल्ट्रा मेगा श्रेणी की विशेष महत्व वाली परियोजनाएं स्थापित करने पर उन्हें सरकार की ओर से…
CM Yogi

मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है, ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बरेली की घटना पर कहा- “बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि…