Prisoners

128 कैदियों को मिलेगा 15 दिन का गृह अवकाश, शासन ने जारी किया आदेश

521 0

लखनऊ: लखनऊ के आदर्श कारागार में बंद कैदियों (Prisoners) को योगी सरकार (Yogi government) ने बड़ी राहत दी है। शासन ने आदेश जारी किया हैं कि, आदर्श कारागार में बंद 128 कैदी और नारी बंदी निकेतन में बंद पांच महिला कैदियों (Prisoners) को 15 दिनों का गृह अवकाश दिया जाएगा। यह अवकाश इन कैदियों के अच्छे आचरण और गृह अवकाश की बाकी शर्तें पूरी करने के कारण दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श कारागार के उस कैदी को गृह अवकाश मिलता है जिसका आचरण अच्छा हो, किसी अन्य राज्य की अदालत द्वारा सजा न सुनाई गई हो। इसके आलावा उसके खाते में श्रम द्वारा अर्जित इतनी धनराशि जमा हो कि गृह अवकाश पर जाने और आने के बाद भी उसके खाते में 10 रुपये शेष हों, पूर्व के वर्षो में गृह अवकाश की समाप्ति के बाद समय से तय तिथि में कारागार में वापस दाखिल हुआ हो और बंदी के पास रहने के लिए घर हो।

इस्लामिक चरमपंथी विद्रोहियों ने जेल पर किया हमला, 900 कैदी फरार

विशेष सचिव सुरेश कुमार पांडेय ने जारी आदेश में कहा है जिन कैदियों को गृह अवकाश दिया जा रहा उसकी सूचना के जेल अधीक्षक द्वारा संबंधित जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी। इस माध्यम से गृह अवकाश अवधि में सबंधित थाने के माध्यम से नियमित निगरानी हो सके और अवकाश अवधि समाप्ति के पश्चात उनकी समय से कारागार में वापसी कराई जा सके।

62 वर्षीय पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में भर्ती आरोपी

Related Post

AK Sharma

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर काशी का परचम पूरे विश्व में लहराएंगे: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2024 0
वाराणसी। बाबा विश्वनाथ और मां गांगा के चरणों में प्रणाम कर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने काशीवासियों से…
up panchayat election

पंचायत चुनाव: कर्मचारियों में कोरोना का खौफ, संक्रमण के बावजूद ड्यूटी लगाने का आरोप, प्रशासन के पसीने छूटे

Posted by - April 22, 2021 0
लखनऊ।  पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) का तीसरा चरण 26 अप्रैल को है। इसके लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं।…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का किया दौरा, जनवरी के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Posted by - December 23, 2024 0
महाकुम्भनगर । प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) की तैयारियों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सूबेदारगंज…