vaishno devi

माता वैष्णो देवी मंदिर मची भगदड़ में 12 की मौत

652 0

जम्मू। माता वैष्णो देवी (vaishno devi) के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और श्राइन बोर्ड के लोगों ने घायलों को बाणगंगा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को अन्य जगह पर भेजा जा रहा है।

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 13 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को बाणगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अधिकारी हेलिकॉप्टर से भवन पहुंच चुके हैं। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से जानकारी मांगी है। वहीं घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

एलजी मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें घटना की जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्राइन बोर्ड घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा।

Related Post

grenede attack

आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, 2 पुलिसकर्मी शहीद

Posted by - June 13, 2021 0
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों ने शनिवार को पुलिस और सीआरपीएफ  की टीम को निशाना बनाया। सोपोर में आतंकियों ने…
Saint community blessed CM Dhami

संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद- ‘देवभूमि के धर्म-संरक्षक’ की उपाधि

Posted by - November 5, 2025 0
उत्तराखंड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौहार्द का केंद्र बन गया,…
Savin Bansal

नशामुक्त दून की दिशा में जिला प्रशासन ने बढाया कदम, ‘‘राजकीय नशामुक्ति केंद्र’’ 1 नवम्बर से संचालित

Posted by - October 29, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग…