भारत में कोरोना

देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 11929 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320922 हुई

1038 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण के सर्वाधिक 11929 नये मामले सामने आये हैं हालांकि इस दौरान मृतकों की संख्या शनिवार की तुलना में 75 कम होकर 311 रह गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 11929 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320922 हो गयी। इस दौरान 311 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 9195 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 149348 सक्रिय मामले हैं, जबकि इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 13031 अधिक 162379 है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन बॉलीवुड शोक की लहर, हर कोई है स्तब्ध

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3427 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 113 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 104568 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3830 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1550 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 49346 हो गयी है।

Related Post

Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर पहली बार होगा मल्टी लैंग्वेज एनाउंसमेंट

Posted by - November 7, 2024 0
प्रयागराज। मानवता की अमूर्त विरासत महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराजवासियों के लिए नई-नई सौगात लेकर आ रहा है। राष्ट्रीय और…
C.P. Radhakrishnan

धर्म को थोड़े समय के लिए संकट हो सकता है, लेकिन वह स्थायी नहीं- उप राष्ट्रपति

Posted by - October 31, 2025 0
वाराणसी। काशी एक बार फिर आस्था, संस्कृति और एकता के अद्भुत संगम की साक्षी बनी है। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सी.…
E-Vehicle Charging Station

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर स्थापित किया गया पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन

Posted by - May 5, 2024 0
गाजियाबाद। सतत विकास की दिशा में एनसीआरटीसी ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए साहिबाबाद स्टेशन पर पहले इलैक्ट्रिक वाहन…
पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 73 रुपये व मुंबई में 80 के पार

Posted by - June 9, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 73 रुपये प्रति लीटर पर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई…