Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में 110 किलो अपशिष्ट एकत्रित

460 0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा आज पितृकुंड से भैरवनाथ मन्दिर क्षेत्र तक सफाई अभियान चलाया गया ।

उन्होंने बताया कि सफाई अभियान के दौरान क्षेत्र के आसपास से लगभग 110 किलो अपशिष्ट एकत्र किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) दीपक गोस्वामी, सुपरवाइजर मुकेश कुमार तथा नगर पंचायत के अन्य पर्यावरण मित्र औरसुलभइंटरनेशनल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने यह भी अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में मंदिर क्षेत्र के गोल चबुतरे पर प्लास्टिक पानी की बोतलों को रिफंड करने के लिए डिपाजिट रिफंड सेन्टर खोला गया है जिसमें व्यापारियों, दुकानदारों एवं तीर्थ यात्रियों से क्यूआर कोड़ वाली खाली प्लास्टिक बोतलों को कलेक्शन सेंटर पर जमा कराए जाने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट किया जा रहा है तथा आज 108 क्यूआर  कोड़ वाली बोतलें  रिफंड कराई गई।

Related Post

Hi-tech medical services in every sector of Maha Kumbh

माघ पूर्णिमा में श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए जल-थल-नभ में 133 एंबुलेंस तैनात

Posted by - February 11, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) स्नान के मद्देनजर बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक

Posted by - March 18, 2026 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक सम्पन्न…