Rajasthan Accident

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप वैन, 11 लोगों की मौत; खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

179 0

दौसा। राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क हादसा (Accident) हुआ है। यहां बुधवार तड़के एक पिकअप वैन एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे (Accident) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दुख जताया है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मंदिर से लौट रहे थे, तभी यह हादसा (Accident) हुआ। हादसा इतना भीषण था कि 11 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “दौसा, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना (Accident) में महिलाओं और बच्चों समेत अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “दौसा में भीषण सड़क हादसे (Accident) में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

सड़क दुर्घटना (Road Accident) पर राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “इतनी बड़ी दुर्घटना बहुत कम होती है… जिस जगह यह दुर्घटना हुई, वहाँ कई दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह कुछ राशि दे ताकि इस जगह का पुनर्निर्माण किया जा सके।”

दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गाँव लौट रहे थे, तभी मनोहरपुर राजमार्ग पर सुबह करीब 4-5 बजे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों में सात बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं।

उप पुलिस अधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक महिला की एसएमएस अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई, जहां उसे दौसा से रेफर किया गया था। हादसे में घायल लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री साय

Posted by - January 18, 2025 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा और दूरदर्शी सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा स्वामित्व योजना को प्रभावी रूप से…
pm samman nidhi

PM Kisan Yojana के दो साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी- किसानों की आय दोगुनी करने और MSP बढ़ाने पर जोर

Posted by - February 24, 2021 0
नई दिल्ली।  आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि(PM Kisan Samman Nidhi) योजना के दो साल पूरे गए हैं। पीएम किसान निधि…
PM Modi

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

Posted by - November 9, 2025 0
उत्तराखंड राज्य स्थापना (Uttarakand Foundation Day) की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून स्थित एफआरआई परिसर में आयोजित भव्य समारोह…
मध्यप्रदेश विधानसभा फ्लोर टेस्ट

एच1एन1 की चपेट में SC के छह जज, मास्क पहनकर पहुंचे जस्टिस संजीव खन्ना

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के छह जज एच1एन1 से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़…