E-Buses

एसी बसों के किराये में 10 फीसदी की कमी

524 0

लखनऊ। सर्दियों में यात्रियों को यूपी रोडवेज (UP Roadways) की वातानुकूलित बसों (AC Bus) में सफर करने में अब कम किराया देना होगा। राज्य परिवहन निगम ने 16 दिसंबर से 28 फरवरी के बीच एसी बसों के किराए में 10 प्रतिशत छूट का निर्णय किया है। इसे स्पेशल विंटर डिस्काउंट का नाम दिया गया है।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को बताया कि यात्रियों को परिवहन निगम द्वारा संचालित वातानुकूलित बसों में भी शीतकाल के दौरान 10 प्रतिशत कम किराया देकर यात्रा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। शीतकाल प्रारम्भ होने पर वातानुकूलित सेवाओं में यात्रियों के कम आवागमन को देखते हुए वातानुकूलित बसों का किराया कम किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि वातानुकूलित 3×2 बसों (AC Bus) का किराया अब 1.47 प्रति किमी प्रति सीट होगा। इसी प्रकार वातानुकूलित 2×2 बसों का किराया 1.74 रुपया, वातानुकूलित शयनयान बसों का किराया 2.33 रुपए एवं वाल्बो (हाई एण्ड) का किराया 2.58 रुपए प्रति किमी प्रति सीट होगा।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों के सत्यापन में तेजी ला रही योगी सरकार

उन्होंने कहा कि वातानुकूलित सेवाओं को लाभप्रद बनाए जाने के उद्देश्य से सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है। शीतकाल में ईंधन खपत में कमी आती है। साथ ही साथ लोड फैक्टर भी अधिक किराया होने की वजह से कम हो जाता है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि संज्ञान में आया है कि दिव्यांगजनों को नई संचालित राजधानी सेवा में यात्रा सुविधा अनुमन्य नहीं है। उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी सेवा की बसों में भी यात्रा सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि राजधानी सेवा की बसों का किराया अब सामान्य बसों के समतुल्य कर दिया गया है। इसलिए राजधानी सेवा की बसों में भी साधारण बसों की भांति दिव्यांगजनों को परिवहन सुविधा दी जाए।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ 2025: श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश

Posted by - December 22, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जन आस्था के सबसे बड़े…

सुई से लेकर परमाणु बम बनाने वाली पार्टी देशद्रोही और रेलवे स्टेशन बेचने वाली पार्टी देशभक्त- दिग्विजय

Posted by - June 26, 2021 0
निजीकरण की तरफ तेजी से बढ़ती केंद्र की मोदी सरकार पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है, उन्होंने…
RAPE

शादी में बलात्कार की कोशिश के बाद युवती की हत्या, आरोपी का नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप

Posted by - November 18, 2021 0
उत्तर प्रदेश॥ राज्य के मेरठ जिले से एक बार फिर बलात्कार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, यहां…