कोरोना वायरस सैम्पल जांच

कर्नाटक में 10 माह का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित​ मिला

796 0

नई दिल्ली। कर्नाटक में एक 10 माह का बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इस मामले की पुष्टि क्षेत्र के उपायुक्त सिंधु बी रूपेश ने की है। बता दें कि दक्षिण कन्नड़ जिले के सजीपनडु में यह मामला सामने आया है।

बुजुर्ग की हो चुकी है मौत

इससे पहले कर्नाटक के तुमकुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 65 के बुजुर्ग की मौत हो गई है। यह बुजुर्ग पांच मार्च को ट्रेन से दिल्ली गया था और 11 मार्च को लौटा था। इस बीच उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ट्रेन में उसके साथ यात्रा करने वाले यात्रियों का पता लगाया जा रहा है। यह जानकारी तुमकुरू के उपआयुक्त डॉ. राकेश कुमार ने दी थी।

सवाईमानसिंह हास्पिटल में रोबोट देगा कोरोना मरीजों को दवा, भोजन

इससे भी पहले बुधवार को कर्नाटक में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। हालांकि महिला की मौत के बाद टेस्ट रिपोर्ट में उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 55 से अधिक हो गई है।

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 724 हुई

बता दें कि देश में अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 724 हो गई है। जिसमें 66 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि 17 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

Related Post

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम बोले-भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मज़बूत, जल्द आर्थिक ग्रोथ में आएगी तेजी

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट 2020 से पहले गुरुवार को अर्थशास्त्रियों,…
Farmers thanked CM Dhami for increasing the sugarcane support price.

गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार

Posted by - December 3, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को हल्द्वानी दौरे पर रहे। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने गन्ना समर्थन…
पहली बार सेंसेक्स 42,000 के पार

शेयर बाजार : पहली बार सेंसेक्स 42,000 के पार, निफ्टी में भी तेजी

Posted by - January 16, 2020 0
मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख…
CM Yogi reached his childhood school

अपने बचपन के स्कूल पहुंचे सीएम योगी, पुरानी यादों को किया ताजा

Posted by - February 8, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) शनिवार को यमकेश्वर ब्लॉक के थांगड़ प्राइमरी स्कूल के…