CM Yogi

सीएम योगी के हाथों गोरखपुर रत्न से सम्मानित हुईं 10 विभूतियां

426 0

गोरखपुर। तीन दिवसीय गोरखपुर महोत्सव 2023 (Gorakhpur Mahotsav) के समापन समारोह में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 10 विभूतियों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित किया। पुरस्कार मिलते ही प्रतिभाओं की बांछें खिल गयीं।

सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं में खेल के क्षेत्र में डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन टीम की खिलाड़ी आदित्य यादव, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता गोविंद साहनी, एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अतुल सिंह, टेनिस बाल क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन राज, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, विज्ञान के क्षेत्र में डॉ सीमा मिश्रा, उद्योग के क्षेत्र में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल व महिला उद्यमी संगीता पांडेय, साहित्य के क्षेत्र में कवयित्री डॉ चारुशीला सिंह तथा कला के क्षेत्र में रंगकर्मी अशोक महर्षि को गोरखपुर रत्न सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए भी बेहतर करने का प्रोत्साहन और प्रेरणा स्वरूप है।

Related Post

mulayam singh

मुलायम सिंह के निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत: सीएम योगी

Posted by - October 10, 2022 0
इटावा/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गहरा…
CM Yogi

सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

Posted by - July 4, 2023 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रावण मास की शुरुआत पर मंगलवार की सुबह…