सेहत के लिए गुणों से भरपूर है अनार, जाने इसके फायदे

1097 0

अनार को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। अनार न्यूट्रिएंट्स का भंडार है। औषधीय गुणों से भरपूर अनार को कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दें कि अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के और बी, आयरन, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं अनार में काफी मात्रा में पोटेशियम भी होता है जो डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द, और प्री-मेच्योर डिलीवरी के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। अनार में आयरन मौजूद होने से ये शरीर में होने वाली खून की कमी से भी बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अनार को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आईये आपको अनार खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

1- इम्यूनिटी

अनार के दानों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अनार के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

 2- पाचन

अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव पाया जाता है। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट में पाया जाता है। अनार का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

3- हार्ट

अनार को हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक (धमनियों में फैट के जमाव को रोकने वाला) गुण पाया जाता है, जो हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं अनार का सेवन कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

4- डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए अनार का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है। अनार के जूस में मौजूद शुगर भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

5- एनीमिया

अनार को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। एनीमिया की समस्या से परेशान लोगों के लिए अनार का सेवन फायदेमंद हो सकता है। अनार आयरन की कमी को दूर करने के साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम किया जा सकता है।

 

Related Post

Supreme Court

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुई सख्त!

Posted by - November 6, 2020 0
राष्ट्रीय डेस्क.   दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदुषण की वजह से वहां की हवा सांस लेने के लिए बेहद खतारनाक…
डॉ.पार्थ पवार

कैंसर विशेषज्ञ नेता डॉ.पार्थ पवार बोले- गौमूत्र से करेंगे इलाज और जीतेंगे चुनाव

Posted by - April 24, 2019 0
मुम्बई। आमतौर पर चुनाव में विकास, रोजगार, सड़क, पानी आदि मुद्दे होते हैं। इन्हीं मुद्दों के आधार देश की पार्टियां…

केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इन बीमारियों का है रामबाण इलाज

Posted by - October 13, 2019 0
लखनऊ डेस्क। केसर न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि चेहरे के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। यह…
RAHUL GANDHI COMMENTED ON RSS

राहुल गांधी का तंज- आंकड़े छिपाकर कोरोना महामारी के सच को भी मोदी सरकार ने नियंत्रित कर ही लिया…

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग संक्रमण के चलते बेहाल और लाचार नजर…