Varun Gandhi

वरुण गांधी की चिट्ठी, प्रधानपति से नाक रगड़वाने वाले CO पर एक्शन लें DGP

766 0

पीलीभीत में प्रधान पति और पूर्व में प्रधान रह चुके जनप्रतिनिधि से सीओ द्वारा नाक रगड़वा कर माफी मंगवाने के मामले में अब भारतीय जनता पार्टी के नेता भी प्रधान पति के समर्थन में आ गए हैं। पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने प्रधान पति के साथ हुई घटना पर खेद प्रकट करते हुए सीओ के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा है। सांसद वरुण गांधी का कहना है कि पुलिसकर्मियों का ऐसा घटिया व कानून विरोधी कृत्य क्षमा योग्य नहीं है।

जानें क्या है मामला-

दरअसल, बीते दिनों पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरौरी खास गांव में मंदिर पर अवैध कब्जे की शिकायत पर घटनास्थल पहुंचे सीओ बीसलपुर पर पूर्व प्रधान और वर्तमान में प्रधान पति संजीव अवस्थी ने आरोप लगाया कि सीओ विनीत सिंह ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। साथ ही शिकायतकर्ता के पैरों पर नाक रगड़वा कर माफी मंगवाई, जिसके बाद ट्विटर और पत्र के माध्यम से कई आला अधिकारियों से मामले की शिकायत हुई थी। वहीं, मामला तूल पकड़ता देख आनन-फानन में सीओ को जिला मुख्यालय पर अटैच कर दिया गया था।

अब सांसद वरुण गांधी ने मामले का संज्ञान लेकर पूरे मामले में सीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। सांसद वरुण गांधी ने सीओ द्वारा किए गए इस कृत्य को निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला भी बताया है, जिसके बाद बीसलपुर विधानसभा से विधायक रामशरण वर्मा ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

उनका कहना है कि मुख्यालय से अटैच करना कोई बड़ी कार्यवाही नहीं है। सीओ के निलंबन के लिए वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और सीओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।

Related Post

Rajinikanth

रजनीकांत सक्रिय राजनीति के लिए तैयार, 31 दिसंबर को उरतेंगे मैदान में

Posted by - December 3, 2020 0
चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (rajinikanth) ने अंतत: गुरुवार को तमाम अटकलों को विराम लगा दिया है। उन्होंने आज…
न्याय योजना

कांग्रेस की न्याय योजना के 72 हजार रुपये का कैसे मिलेगा फायदा ? डायल करें ये नंबर

Posted by - April 13, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के घोषणा पत्र को जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्याय योजना का…
Suresh kumar Khanna

सुरेश कुमार खन्ना ने राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने राजस्व संग्रह के लक्ष्यों को जल्द पूरा करने…

शरद पवार ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा, कहा- पहले कभी नहीं हुई लखीमपुर जैसी घटना

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है।…