यूपी में ये कैसा रामराज्य! मुरादाबाद में मां-बाप के ही सामने नाबालिग बेटी से गैंगरेप

659 0

उत्तर प्रदेश इस वक्त अपराधों का अड्डा बन चुका है, मुरादाबाद जिले में नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक लड़का अपनी प्रेमिका के साथ 10 दिन पहले घर से फरार हो गया, लड़की के घर वालों ने लड़के के परिजनों को सबक सिखाने की प्लानिंग की। लड़की के घर वालों ने प्रेमी के घर वालों को जबरन अगवा किया, नाबालिग लड़की के साथ उसके मां-बाप के सामने ही रेप किया और उसकी दोगुने उम्र के व्यक्ति से शादी करवा दी।

किसी तरह छूटने पर पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के साथ उसके चाचा, भाई एवं पिता ने गैंगरेप किया और हम लोगों को जमकर पीटा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है. दोनों पक्ष एक दूसरे से परिचित हैं। विवेचना की जा रही है। पीड़िता के मां-बाप का आरोप है कि इलाके के ही रहने वाले आरोपी ने बेटी सहित उन तीनों को अगवा किया और अमरोहा में कहीं ले गये। बाद में उन्हें बंधक बनाकर तमंचे के बल पर उन्हीं के सामने बलात्कार किया और आरोपियों ने जबरदस्ती उनकी नाबालिग बेटी से शादी भी करा दी।

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उन्हें धमकी दी गयी कि अगर किसी से कहोगे तो जान से मार देंगे। हमने पुलिस थाने में शिकायत कर दी है। हमारी लड़की नाबालिग है। फिलहाल पिता की तहरीर पर थाना छजलैट में आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 342, 354, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

cm yogi

विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए “लैब टू लैंड” नारे को साकार करने में नजीर बनाएगी योगी सरकार

Posted by - May 30, 2025 0
लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा शुरू विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए “लैब टू लैंड” (Lab to Land) नारे को साकार…
yogi

महिलाओं और बेटियों को योगी सरकार की योजनाओं से मिलेगा सीधा लाभ

Posted by - April 9, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और उनको स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi reached Ayodhya on a one-day visit

ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने अयोध्या पहुंचे योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 18, 2025 0
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एक दिवसीय दौरे पर…