rizwan_zaheer

पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा मामले में पूर्व सांसद समेत दो गिरफ्तार

1192 0

बलरामपुर। जिले में पंचायत चुनाव ( Panchayat Election)के तीसरे चरण के मतदान के बाद दो पक्षों के बीच विवाद के चलते हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को तुलसीपुर के बेलीखुर्द गांव में मतदान के बाद रिजवान जहीर तथा कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह के समर्थकों के बीच संघर्ष हो गया था।

इस बीच, रिजवान जहीर के समर्थकों की बढ़ती संख्या देखते हुए दीपांकर सिंह और उनके समर्थक अपने वाहन छोड़कर मौके से भाग गए। आरोप है कि इसके बाद अपने अन्य समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे के समर्थकों ने दीपांकर के वाहनों में आग लगवा दी और उन्हें क्षतिग्रस्त करवा दिया।   पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रिजवान जहीर और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

प्रधान प्रत्याशी की पीट-पीटकर हत्या

गौरतलब है कि रिजवान जहीर की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुमा रिजवान जिला पंचायत क्षेत्र नवानगर से बसपा समर्थित उम्मीदवार हैं, जबकि इसी क्षेत्र से कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह की पत्नी अरुणिमा सिंह कांग्रेस के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।

सोमवार को मतदान के दौरान देर शाम बेलीखुर्द गांव में रिजवान जहीर के दामाद रमीज अहमद और दीपांकर सिंह और उनके समर्थकों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में दोनों ही पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए। इसमें रिजवान जहीर के दामाद रमीज अहमद को भी चोटें आर्इं।

Related Post

मोदी पर हमलावर ममता, बोलीं- इमरजेंसी से भी गंभीर हालात, अब पूरे देश में ‘खेला होबे’

Posted by - July 28, 2021 0
नई दिल्ली दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पेगासस स्‍कैंडल और दैनिक भास्‍कर पर छापा मामले…
Akharas showed sensitivity on Amrit Snan

महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान संपन्न, मौनी अमावस्या पर सभी 13 अखाड़ों ने सादगी के साथ त्रिवेणी में लगाई पुण्य डुबकी

Posted by - January 29, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh)  का दूसरा अमृत स्नान (Amrit Snan) पर्व संपन्न हो गया। मौनी अमृत स्नान पर्व…
CM Yogi

Cabinet: संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले खतौनी और स्वामित्व दस्तावेजों की जांच अनिवार्य

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित…
CM YOGI

Black fungus अधिसूचित बीमारी घोषित

Posted by - May 22, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यत: कोविड-19 रोग से उबरे मरीजों को निशाना बना…