Raghavendra Mishra

वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र को पुत्र शोक, कोरोना संक्रमित थे Raghavendra Mishra

1339 0

बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के वरिष्ठतम निदेशक और वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र के बेटे का रविवार को राम मनोहर लेहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। वे अभी हाल ही में 31 मार्च, 2021 को ऊर्जा विभाग ‘शक्ति भवन’ से सेवानिवृत हुए थे।

परिजनों ने बताया कि राघवेन्द्र मिश्रा (Raghavendra Mishra) ने शुरुआती लक्षण पाये जाने पर अपनी जांच करायी तो वह कोरोना संक्रमित निकले। इसके बाद उनकी हालत सुधर गई थी, लेकिन बीती रात अचानक से तबीयत बिगड़ गई, उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज दोपहर में उनका निधन हो गया।

RSS ने शुरू किया 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड, फ्री में मिलेगी सुविधाएं

उनके निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी। इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना देने के लिए करीबी भी उनके घर पहुंचने लगे हैं। राघवेन्द्र (Raghavendra Mishra) पूर्व मंत्री विजय कुमार के मिश्र के भाई थे। इनके एक भाई अशोक मिश्र लखनऊ में पत्रकार हैं।

Related Post

AK Sharma

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

Posted by - March 14, 2026 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए के शर्मा (AK Sharma) ने सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर स्थित मंगलम मैरिज हॉल…
cm yogi

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- मत करो चिंता, मैं हूं

Posted by - November 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में आए फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को…