Umar

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार

1080 0

नोएडा।  रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपए ठगने के आरोप में थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बरौला गांव के नितिन कुमार ने थाना सेक्टर 49 में तीन दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके भाई अमित तथा प्रिंस मावी से राममेहर, दीपक, मोनू तथा शर्मा आदि चार लोगों ने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिये और उन्होंने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया।

कोरोना फैलाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने इस ठगी में शामिल राममेहर रविवार को  को गिरफ्तार किया और वह हरियाणा के हसन जिले के गंगी तेहड़ी गांव का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उसके पास से रेलवे के दो फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए हैं। उसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Related Post

CM Yogi

हर विपरीत परिस्थिती में न्याय की जद्दोजेहद करते दिखते हैं अधिवक्ताः मुख्यमंत्री

Posted by - May 31, 2025 0
प्रयागराज:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई की मौजूदगी में शनिवार को…
CM Yogi bowed his head in the court of Shri Ramlala

मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दरबार में टेका मत्था

Posted by - May 23, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी का रामकथा पार्क स्थित…
cm yogi

9 साल में दुनिया में बढ़ा भारत का मान, हमें कोई आंख नहीं दिखा सकता: योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 29, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के 9 साल के कार्यकाल में जहां एक तरफ दुनिया में भारत का सम्मान…