Whatsapp calls

यूज़र्स के लिए बुरी खबर, 2019 के अंत में इन फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप

1472 0

टेक डेस्क। विंडोज फोन में WhatsApp इस्तेमाल करने वाले  यूज़र्स के लिए बुरी खबर है। 31 दिसंबर 2019 के बाद किसी भी विंडोज फोन में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। व्हाट्सप्प के प्रवक्ता ने कंपनी की तरफ से अपने एक बयान में कहा है कि साल 2019 के अंत यानी 31 दिसंबर के बाद से विंडोज फोन को सपोर्ट नहीं देने का कंपनी ने फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी जून में विंडो फोन को फाइनल अपडेट देगी। इसके साथ ही उनके मुताबिक साल के अंत तक विंडो फोन को सपोर्ट मिलता रहेगा।

ये भी पढ़ें :-सस्ता हुआ Airtel का 4G हॉटस्पॉट, सिर्फ इतने रुपए में पा सकते हैं ये प्लान 

आपको बता दें व्हाट्सप्प वैसे तो लगातार पुराने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम्स को लगातार फेज के मुताबिक सपोर्ट देता रहता है, वहीँ इस बार विंडो फोन को लेकर कंपनी ने यह ख़ास फैसला लिया है। इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-Twitter लेकर आया नया फीचर, अब Image, Video और GIFs के साथ कर सकते हैं रीट्वीट

जानकारी के मुताबिक फरवरी 2020 के बाद एंड्रॉयड 2.3.7 में व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद हो जाएगा और आईओएस की बात करें तो 1 फरवरी 2020 के बाद आईओएस 7 में व्हाट्सऐप काम नहीं करेगा। व्हाट्सऐप ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।

Related Post

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण

Posted by - December 17, 2019 0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का…
गढ़चिरौली नक्सली हमला

शरद पवार ने गढ़चिरौली नक्सली हमले पर देवेन्द्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा

Posted by - May 1, 2019 0
मुम्बई। महाराष्ट्र स्थित गढ़चिरौली में बुधवार को हुये नक्सली हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद…
अदिति सिंह

अदिति सिंह की विधायकी समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को कांग्रेस ने दिया नोटिस

Posted by - November 27, 2019 0
लखनऊ। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने रायबरेली सदर से पार्टी विधायक अदिति सिंह की सदस्यता खत्म…