यूपी चुनाव : राजभर का भाजपा से किनारा, कहा- सपा-बसपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली पसंद

733 0

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अपने बयान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने अमित शाह एवं यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की, तब कयास लगाए गए कि वह भाजपा के साथ दोबारा जा सकते हैं। लगातार उठते इस सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि जहां तक गठबंधन की बात है तो पहली पसंद सपा-बसपा एवं कांग्रेस है, भाजपा आखिरी विकल्प है।

उनसे पूछा गया कि भाजपा में जाएंगे तो क्या ओवैसी को भी ले जाएंगे, इसपर उन्होंने कहा- हां, भाजपा हमारी मांगे मानेगी तो ओवैसी जी भी चलेंगे। पेगासस मामले में कांग्रेस का पक्ष लेते हुए उन्होंने कहा- जासूसी की जांच की जानी चाहिए, ताकि सच को बाहर लाया जा सके।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि असदुद्दीन ओवैसी उनके साथ हैं।  राजभर ने कहा कि ओवैसी के नाम पर हमारे ही साथियों में डर है कि हिन्दू छिटक जाएंगे।

टहलने निकले त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव की हत्या की कोशिश, तीन गिरफ्तार

मालूम हो कि एआईएमआईएम पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आरोप पर राजभर ने कहा कि उनकी संजय सिंह से कोई मुलाकात नहीं हुई है। उन्‍होंने कहा कि नेता दोमुंहा सांप होते हैं झूठ बोलते हैं।

Related Post

CM Dhami

विस में बोले धामी, अतिक्रमण की आड़ में किसी को परेशान नहीं किया जाएगा

Posted by - September 6, 2023 0
देहारादून। पंचम विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष ने दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुद्दा भी जोरदार ढंग से…

राउत ने राणे को दी तमीज में रहने की हिदायत, बोले- शिवसेना से लड़ने की हिम्मत किसी में नहीं

Posted by - August 26, 2021 0
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल गई है, लेकिन इस गिरफ्तारी ने महाराष्ट्र की राजनीति में…
AK Sharma

प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य जनसुविधा और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना: एके शर्मा

Posted by - October 5, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज अपने वाराणसी प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में…