covishield

मुंबई से लखनऊ पहुंचा 3.5 लाख covishield डोज

1106 0

उत्तर प्रदेश को कोरोना से बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में वैक्सीनेशन प्रक्रिया चरम पर है। इसी क्रम में शनिवार को एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई से 3.5 लाख कोविशील्ड (covishield) डोज का कंसाइनमेंट लेकर लखनऊ पहुंची है।

सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से उप्र देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां वैक्सीनेशन एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने इस चुनौती को बौना साबित कर दिया है। प्रदेश में जारी कोरोना संकट के बीच वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए यूपी सरकार लगातार काम कर रही है।

टेंडर प्रक्रिया में वक़्त बर्बाद न करें, तीन से चार महीने में पूरा करें वैक्सीनेशन : इलाहाबाद हाईकोर्ट

उन्होंने बताया कि कोविड बचाव को समर्पित गठित टीम-09 के साथ प्रतिपल लगातार मंथन कर रहे हैं। कोविड से संबंधित दवाई जहां से भी ली जा सकती है, मुख्यमंत्री तत्काल मंगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में आज इतनी बड़ी संख्या में कोविशील्ड वैक्सीन राजधानी पहुंची।

बता दें कि 18 वर्ष के ऊपर के नागरिकों के लिए प्रदेश के 11 जिलों में वैक्सीन की प्र​क्रिया चल रही है। इसी तरह अन्य जगहों से सरकार ऑक्सीजन भी मंगवा रही है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन उत्पादन भी शुरु हो गया है।

Related Post

सावधान: अगर आपके भी पैरों में होता है रात में दर्द, बन सकता है इन गंभीर बीमारियों की वजह

Posted by - July 18, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपना ख्याल नही रख पता है। जिसकी वजह से पीठ, कमर…
fire in kanpur Hospital

कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल में लगी आग का CM योगी ने लिया संज्ञान, जांच कमेटी गठित

Posted by - March 28, 2021 0
कानपुर: शहर स्थित एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में रविवार सुबह अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग…
UP ATS

एटीएस का उन्नाव में छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Posted by - March 1, 2021 0
यूपी एटीएस ने उन्नाव के एक मकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आधा दर्जन से अधिक पासपोर्ट बरामद हुए हैं। हिरासत में लिया गया व्यक्ति किराये के घर में रह रहा है। उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में देर रात तक कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली है। 15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा उन्नाव में एक व्यक्ति से कई पासपोर्ट बरामद होने के मामले में एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये बड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कुछ कहना उचित होगा। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी…