Prateek Chaudhary

प्रसिद्ध सितार वादक Prateek Chaudhary का कोरोना से निधन

2477 0

देश के प्रसिद्ध सितार वादक प्रतीक चौधरी (Prateek Chaudhary ) का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने गुरुवार को आखिरी बार सांस ली। लगभग एक हफ्ते पहले उनके पिता दिग्गज संगीतकार पंडित देवब्रत चौधरी (Devabrata chaudhary) का भी वायरस संक्रमण के चलते निधन हुआ था।

संगीत इतिहासकार पवज झा ने बताया कि प्रतीक चौधरी (Prateek Chaudhary ) 49 साल के थे और वह जीटीबी अस्पताल में भर्ती थे। पवन झा ने ट्विटर पर लिखा,”प्रतीक चौधरी, एक होनहार प्रतिभा और लेजेंड्री देबू चौधरी (Devabrata chaudhary) के बेटे प्रतीक चौधरी (Prateek Chaudhary ) अब नहीं रहे। वह आईसीयू में काफी संघर्ष कर रहे थे और कल अपने पिता के पास चले गए। दोनों एक साथ अनंत के पथ पर चले गए।”

मुंबई से लखनऊ पहुंचा 3.5 लाख covishield डोज

पवज झा ने आगे लिखा,”वह अपने स्वास्थ्य में सुधार कर रहे थे, वह देबु जी के साथ जीटीबी  में भर्ती थे और सोमवार को डिस्चार्ज हुए थे, जब मैंने आखिरी बार उनसे बात की थी, लेकिन वह अपनी पिता की मौत और से काफी विचलित और टूट गए थे। बहुत ही बुरा हुआ।” उनके निधन पर संस्कृति मंत्रालय ने भी ट्वीट कर दुख जताया है.

मंत्रालय ने ट्वीट में लिखा,”हम प्रख्यात सितारवादक श्री प्रतीक चौधरी (Prateek Chaudhary ) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। वह प्रोफेसर के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत और ललित कला संकाय में कार्यरत थे। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को अपूरणीय क्षति सहन करने के लिए पर्याप्त शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Related Post

23 thousand people disliked 'Ishq Kamal' song

 ‘सड़क 2’ का गाना ‘इश्क कमाल’ हुआ रिलीज़, अब तक 23 हजार लोगों ने किया डिसलाइक

Posted by - August 19, 2020 0
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से इंटरनेट पर बॉलीवुड के बारे में छिड़ी इनसाइडर-आउटसाइडर डिबेट में लोग…
swara bhasker

रिया चक्रवर्ती की ट्रोलिंग को लेकर स्वरा भास्कर ने जताई नाराजगी, कही यह बात

Posted by - August 27, 2020 0
नई दिल्ली।रिया चक्रवर्ती को लेकर इस वक्त लगातार चर्चा हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के पिता…
लोकसभा चुनाव

हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र ने किया प्रचार, कहा – पत्नी के हर कदम में उनके साथ हूं

Posted by - April 14, 2019 0
मथुरा। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी एक बार फिर चर्चा में हैं…
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ड्रेस को लेकर हुई थी ट्रोल, अब ये Video हुआ वायरल

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेहद बोल्ड अंदाज में पहुंची प्रियंका चोपड़ा लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पहले…

पुलवामा आंतकी हमले में मुंबई फिल्म सिटी में जोरदार विरोध प्रदर्शन, मनाया काला दिवस

Posted by - February 17, 2019 0
मुंबई। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स ने आज काला दिवस मनाया और दो घंटे का काम बंद किया।…