महामारी के बीच महंगाई का कहर जारी, 75 रुपए बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

859 0

कोरोना संकट के बीच आम आदमी पर महंगाई का कहर जारी है, सितंबर महीने की पहली तारीख को ही घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेडंर के दाम बढ़ा दिए गए। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया गया वहीं 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर अब 884.5 रुपए का हो गया है, महज 15 दिन के भीतर सिलेंडर में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।

पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी के कारण मोदी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है लेकिन उसपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सरकार अपना पक्ष रखते हुए कहती है कि उसके हाथ में कुछ नहीं है, सबकुछ कंपनियां तय करती हैं, वह अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर है।

दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जो अब 884.50 रुपये का हो गया है।  यानी इस साल सिलेंडर की कीमतों में करीब 190.50 रुपये का इजाफ हो चुका है। फरवरी में सिलेंडर  की कीमतों में 3 बार इजाफा हुआ था।  मार्च 2021 में इसकी कीमत 819 रुपये हो गई थी।  मई और जून में सिलेंडर के दाम में कोई बदलावन नहीं हुआ था।

कोरोना काल में निवेशकों की पहली पसंद बना उत्तर प्रदेश : योगी

Related Post

Share Market

एक हफ्ते में निवेशकों के डूबे 2.85 लाख करोड़, Reliance के इस शेयर में आई सबसे ज़्यादा गिरावट

Posted by - May 8, 2022 0
नई दिल्ली। शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए पिछला हफ्ता काफी मायूसी भरा रहा। सप्ताह भर…

आम जनता पर महंगाई की मार बरकरार, हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने 14 फीसदी तक महंगे किए सामान

Posted by - September 8, 2021 0
कोरोना संकट  के बीच लगातार बढ़ती महंगाई भी आम जनता के लिए परेशानी बनी हुई है, हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने अपने…
RBI,Shaktikanta Das

आरबीआई रेपो दर वृद्धि पर सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक टूटा; निफ्टी 16,800 के नीचे गिरा

Posted by - May 4, 2022 0
आरबीआई(RBI) गवर्नर लाइव: भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास(Shaktikanta Das) ने आज कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने…

जब पेट्रोल का दाम 60रु था तब भाजपा ने हंगामा मचा रखा था आज 100रु पार होने पर चुप है- शिवसेना

Posted by - August 3, 2021 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता ईंधन और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार…

जल्द पतंजलि का प्रचार करते दिखेंगे नामी-गिरामी क्रिकेटर और एक्टर-रामदेव ने लिया फैसला

Posted by - July 17, 2021 0
बाबा रामदेव ने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी, पतंजलि के उत्पादों का प्रचार रामदेव खुद ही करते…