explosion

चूना-पत्थर खदान में विस्फोट से पांच मजदूरों की मौत

1014 0

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां पत्थर तोड़ने वाली विस्फोटक सामग्री में धमाका होने से कम से कम पांच मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। अभी मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना आज सुबह करीब 10 बजे कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विस्फोट स्थल पर क्षत-विक्षत शव बिखरे पड़े थे। कडप्पा जिले के पुलिस अधीक्षक के अंबुराजन ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मामिल्लापल्ली गांव के बाहर स्थित चूना पत्थर की खदान पर जिलेटिन की छड़ों की एक खेप उतारी जा रही थी। धमाका इतना तेज था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिलेटिन की यह छड़ें बुडवेल से लाई गई थी।

पड़ोसी देश में पहली बार हिन्दू महिला बनी असिस्टेंट कमिश्नर

दुर्घटनास्थल से एसपी ने बताया, “यह लाइसेंस प्राप्त खदान है और प्रमाणित संचालक द्वारा यह खेप लाई गई थी। धमाका तब हुआ जब छड़ों को वाहन से उतारा जा रहा था।”

हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चला है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने कडप्पा जिले के अधिकारियों से बात कर घटना की जानकारी ली. इसमें कहा गया कि उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Post

CM Dhami

देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Posted by - April 28, 2026 0
देहरादून में आज गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री (CM Dhami)  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश…

आजमगढ़ में टला बड़ा हादसा, घाघरा नदी में पलटी नाव, सुरक्षित निकाले गए 12 बच्चें

Posted by - September 27, 2021 0
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ के बाढ़ प्रभावित देवारा में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बेलहिया ढाला के…
Illegal foreign citizen

नेपाल बॉर्डर और बड़े शहरों में सख्ती: यूपी में अवैध विदेशी नागरिक पहचान को मिली रफ़्तार

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ: देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक सामंजस्य और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अवैध विदेशी…

बंगाल नें बीजेपी को दवाई दी तो इनको आराम मिला, अगले 3 साल में भाजपा को पूरा आराम मिल जाएगा- राकेश टिकैत

Posted by - June 23, 2021 0
किसान आंदोलन को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी…