ईडी के सामने पेश होने से सीएम ममता की बहु ने किया इंकार, कहा- नहीं आ सकते दिल्ली

740 0

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने ईडी के सामने पेश होने से इंकार कर दिया है। रुजिरा बनर्जी ने कहा- कोरोना के बीच वह दो छोटे बच्चे लेकर दिल्ली नहीं आ सकती, ईडी को जो पूछताछ करनी है वह कोलकाता में आकर करे। रुजिरा ने कहा, कोरोना संकट के बीच दिल्ली का सफर किसी भी खतरे से कम नहीं है, ऐसे में हम ईडी को कोलकाता स्थित अपने आवास पर आमंत्रित करते हैं।

ईडी ने रुजिरा के पति एवं टीएमसी सांंसद अभिषेक बनर्जी को भी समन भेजा था, उनसे 6 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। बता दें कि सीबीआई ने करोड़ो रुपए की कोयला चोरी के मामले में मामला दर्ज किया था, रुजिरा पर फर्जी कंपनी के जरिए पैसे के हेरफेर का आरोप है।

बता दें कि अभिषेक बनर्जी व उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को ईडी की ओर से राज्य में कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के कथित आरोपों को लेकर समन जारी किया गया था। रुजिरा को बुधवार को दिल्ली स्थिति ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होना था जबकि अभिषेक बनर्जी को छह सितंबर को पेश होना है। अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।

महात्मा गांधी एवं नेहरू के बारे में अपशब्द कहने वाली पायल रोहतगी के खिलाफ केस दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) की नवंबर, 2020 की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया था। सीबीआइ की प्राथमिकी में आसनसोल और उसके आसपास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले का आरोप लगाया गया है।

Related Post

PM Modi

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, बोले- रेवड़ी कल्चर को करना खत्म

Posted by - July 16, 2022 0
जालौन: उत्तर प्रदेश को रफ़्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज शनिवार को जालौन में 296…

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, अपमान नहीं सहेंगे, कांग्रेस में नहीं रहेंगे

Posted by - September 30, 2021 0
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच पंजाब के पूर्व…
Case filed against two people for spreading corona

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में नमाज अदा करने वाले 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Posted by - April 6, 2020 0
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड़ में भर्ती लोगों द्वारा खुले में नमाज अदा करने को…
CM Yogi

उप्र में शीघ्र जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन नीति, सीएम योगी ने दिए ड्राफ़्ट तैयार करने के निर्देश

Posted by - August 31, 2023 0
लखनऊ। गैर पारंपरिक ऊर्जा विकल्पों को अपनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश ने तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। ग्लोबल…