सपा-बसपा गठबंधन के बाद अब चाचा करेंगे ये काम

1469 0

लखनऊ भाजपा के खिलाफ गठबंधन का एलान करने के बाद पूर्व सपा नेता और अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी हैं। शिवपाल यादव ने कहा, ‘यह गठबंधन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के बिना अधूरा है। शिवपाल सिंह यादव आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमारी बात तो नहीं हुई है, लेकिन जितनी भी सेकुलर पार्टी हैं। जिसमें से एक कांग्रेस भी है।

ये भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमों के बाद अब आरजेडी नेता अखिलेश से करेंगे मुलाकात 

आपको बता दें गठबंधन में शिवपाल सिंह यादव के शामिल होने के सवाल पर मायावती ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी को भाजपा फंड दे रही है, यह केवल वोटों को बांटने के लिए साजिश रची जा रही है। वहीँ रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि यूपी में हमारे साथ कोई भी सेकुलर पार्टी आती है, जिसका मकसद भाजपा को हराना है तो हम उसका स्वागत करेंगे।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा गठबंधन से निपटने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति 

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा कुछ दिन पहले ही शिवपाल ने सपा में शामिल होने की संभावना से तो इनकार कर दिया था, लेकिन गठबंधन में शामिल होने की इच्छा जरूर जाहिर की थी। शिवपाल ने कहा था, ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय करने या मेरी सपा में वापसी का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Related Post

CM Yogi

धन के अभाव में बाधित नहीं होगा किसी का इलाज : मुख्यमंत्री

Posted by - August 14, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।…
एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स एंडगेम फिल्म ने भारत में तोड़ा रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Posted by - April 27, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क । एवेंजर्स एंडगेम को लेकर दुनियाभर में क्रेज बना हुआ है. ये इसलिए भी क्योंकि ये एवेंजर्स सीरीज…
Ayodhya

रामोत्सव 2024: उपेक्षित अयोध्या के दिन गये, यह भाग्योदय वाली श्रीराम की नगरी है

Posted by - December 27, 2023 0
अयोध्या। उपेक्षित अयोध्या (Ayodhya) के दिन अब चले गए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का नाम, पीएम मोदी-सीएम योगी की मेहनत और रामनगरी…
Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट में वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स नीति-2022 को मिली मंजूरी

Posted by - December 22, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते औद्योगिक निवेश के मद्देनजर भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए नए निजी लॉजिस्टिक पार्क बनाए…