सीएम ने यूपी कैबिनेट में गंगा एक्सप्रेसवे की घोषणा

1535 0

प्रयागराज। कुंभ के दौरान योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया  है। योगी कैबिनेट ने 600 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे बनाने के फैसले पर मुहर लगाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा।

ये भी पढ़ें :-राम मंदिर पर सरकार का बड़ा दांव, सुप्रीम कोर्ट में दी गैर विवादित भूमि लौटाने की अर्जी 

आपको बता दें 1887 में यहां विधानमंडल की पहली बैठक हुई थी, अब कुंभ नगर में यूपी कैबिनेट की पहली बैठक हो गई है। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा समेत कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित 30 से अधिक मंत्री मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस अध्यक्ष ने मनोहर परिकर से की मुलाकात, जाना तबीयत का हाल 

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा राम मंदिर को लेकर कैबिनेट की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। रही बात मंदिर निर्माण की हो तो बनना ही है। कैबिनेट बैठक होने के बाद सीएम योगी ने कहा कि गंगा की अविरल नमामि गंगे के कारण दुनिया के सामने कुंभ मेला उदाहरण बन गई है। यह पीएम मोदी के कारण संपन्न हो पाया है।  कैबिनेट बैठक में प्रयागराज के विकास पर चर्चा हुई है।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने दृष्टिबाधित बच्चों में स्पेशल टैबलेट का किया वितरण

Posted by - December 19, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता की विभाजनकारी राजनीति ने आमजन को विकास से वंचित किया…

रिलीज हुई फिल्म ‘प्रणाम’ , 80-90 दशक की फिल्म की दिलाती है याद

Posted by - August 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टीवी और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले राजीव खंडेलवाल की फिल्म ‘प्रणाम’ आज यानी शुक्रवार…
साध्वी प्रज्ञा

साध्वी ने दिग्विजय को बताया आतंकवादी, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Posted by - April 26, 2019 0
भोपाल। भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को आतंकवादी बताया है।…
शरद पवार

मोदी के पास नहीं है परिवार, इसलिए दूसरों के घरों में करते हैं ताक-झांक : पवार

Posted by - April 17, 2019 0
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस रेस में राष्ट्रवादी कांग्रेस…