कांग्रेस अध्यक्ष ने मनोहर परिकर से की मुलाकात, जाना तबीयत का हाल

1476 0

पणजी। राफेल डील में पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर लगातार हमलावर रहे राहुल गांधी ने आज उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच लगभग 15 मिनट तक मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान राहुल ने परिकर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़े :-मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, चार नक्सली ढेर, दो घायल 

आपको बता दें कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘आज सुबह मैंने गोवा के सीएम से मुलाकात की और यह निजी भेंट थीं। मैंने उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद करता हूं’ बता दें कि संसद की शीतकालीन सत्र में राहुल ने राफेल पर ऑडियो टेप और मनोहर पर्रिकर का नाम लेकर जमकर हंगामा किया था। राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर रुख अपनाए है। इस बीच गोवा दौरे पर गए कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीतिक गतिरोध को परे रखकर सीएम मनोहर पर्रिकर से सौजन्य भेंट की।

ये भी पढ़ें :-कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एक बार फिर विवादों में घिरे 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष ने परिकर से ऐसे समय पर मुलाकात की है जब उन्होंने राफेल मामले को लेकर गोवा के एक मंत्री की कथित बातचीत वाला ऑडियो टेप सामने आने के बाद उसपर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। राहुल ने कहा था कि टेप सामने आने के 30 दिनों बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई और ऐसे में यह तय है कि यह टेप असली है और गोवा के मुख्यमंत्री परिकर के पास राफेल के बारे में विस्फोटक गोपनीय जानकारियां हैं।

 

Related Post

तान्या शेरगिल

Republic Day : तान्या शेरगिल पुरुषों की परेड का करेंगी नेतृत्व, वर्दी पहनने के बाद हम सिर्फ फौजी

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। कैप्टन तान्या शेरगिल Republic Day 2020 पर जब रविवार को परेड दिवस की कमान संभालेंगी। तो देश और…
तेलंगाना के छह लोगों की कोरोना वायरस से मौत

तेलंगाना में कोरोना से छह की मौत, निजामुद्दीन के जमात कार्यक्रम में हुए थे शामिल

Posted by - March 31, 2020 0
हैदराबाद । दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए तेलंगाना के छह लोगों…

महिलाओं के सम्मान को बचाने के लिए राजधानी में होगा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Posted by - June 15, 2019 0
लखनऊ डेस्क। महिलाओं के अस्तित्व और सम्मान को बचाने के लिए राजधानी में ‘अस्तित्व’ नाम से विशेष कार्यक्रम का आयोजन…