लोकसभा चुनाव नही लड़ेंगी सुमित्रा महाजन

टिकट एलान करने में BJP न करे देरी, अब नहीं लड़ना चुनाव – सुमित्रा महाजन

1397 0

इंदौर। भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया है। उन्होंने शुक्रवार यानी आज एक चिट्ठी भी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा, “बीजेपी में उनके टिकट को लेकर असमंजस है और निर्णय लेने में दिक्कत हो रही है। इसलिए अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। पार्टी को अब इंदौर सीट पर जल्द नाम तय करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें :-सपा का घोषणापत्र जारी, अखिलेश बोले- हमारी लड़ाई गरीबी के खिलाफ

आपको बता दें आठ बार लोकसभा में सांसद रहीं महाजन ने दिल्ली में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सवाल किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी ने आज तक इंदौर में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यह अनिर्णय की स्थिति क्यों है? संभव है कि पार्टी को निर्णय लेने में कुछ संकोच हो रहा है।’’

ये भी पढ़ें :-भगवान राम से तुलना कर फंस गईं मायावती, दर्ज हुई FIR 

जानकारी के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ने बीजेपी से नि:संकोच हो कर मुक्त मन से निर्णय करने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह घोषणा करती हूं कि मुझे अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना है।’’ महाजन ने कहा, ‘‘अपेक्षा करती हूं कि पार्टी उम्मीदवार के नाम पर जल्दी ही फैसला करे ताकि आने वाले दिनों में सभी को काम करने में सुविधा होगी तथा असमंजस की स्थिति समाप्त होगी।’’

 

Related Post

बर्थडे स्पेशल: पार्टी में मौजूद कई एक्टर, मलाइका का दिखा जबरदस्त अंदाज

Posted by - October 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो से भी खूब सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा आज यानी 23…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

Posted by - November 21, 2024 0
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने दो दिवसीय बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को श्री मां पाटेश्वरी…
Swachh Survekshan

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 : उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, लखनऊ देश में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

Posted by - July 17, 2025 0
लखनऊ/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण…
Green Hydrogen

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रीन हाइड्रोजन में टेक्नोलॉजी लीडर बनने की ओर उत्तर प्रदेश

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। उतर प्रदेश सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen) के लिए एक्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री…