बीजेपी

बीजेपी ने 24 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे, झांसी से अनुराग शर्मा का नाम

1379 0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शनिवार को अपने 24 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। इसके अलावा पार्टी ने ओडिशा विधान सभा चुनावों के लिए दो और छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) और निघासन (उत्तर प्रदेश) के विधान सभा के उप-चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा को झांसी से उम्मीदवार बनाया

भाजपा की नई सूची से केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जगह अनुराग शर्मा को झांसी से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें उमा भारती ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस सूची में हरियाणा में आठ, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चार-चार और मध्य प्रदेश और झारखंड में तीन-तीन उम्मीदवार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :-सोनिया गांधी का मोदी पर बड़ा हमला, बीजेपी गढ़ रही है देशभक्ति की नई परिभाषा 

पार्टी ने अब तक 407 उम्मीदवारों की घोषणा की

इसके साथ ही बीजेपी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक-एक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने अब तक 407 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सात चरणों का लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेगा। 23 मई को मतों की गिनती होगी।

Related Post

राहुल गांधी

‘चौकीदार चोर है’ मामले में राहुल पर नहीं चलेगा अवमाना का केस, माफी स्वीकार

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मानहानि केस पर फैसला सुनाते हुए उनकी…
CM Yogi

ट्रस्ट और टेक्नोलॉजी उत्तर प्रदेश के परिवर्तन के दो प्रमुख आधार: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ:- राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय,रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल सिक्योरिटी एंड स्ट्रेटजिक स्टडी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर…