Youtube

Youtube ने डिलीट किए 11 लाख से अधिक वीडियोज़, कई अकाउंट को हटाया

651 0

नई दिल्ली: Youtube ने भारत (India) में 2022 के शुरुआती तीन महीने में 11 लाख से ज़्यादा वीडियो को डिलीट कर दिया है। ग्लोबली ये संख्या काफी बड़ी है। इसके अलावा Youtube ने 2022 की पहली तिमाही में सामुदायिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 44 लाख से ज्यादा अकाउंट को भी डिलीट किया है। इनमें से ज़्यादातर चैनलों को कंपनी स्पैम नीतियों का उल्लंघन करने की वजह से खत्म किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक Google की कंपनी यूट्यूब से हटाए जाने वाले वीडियो में 90% से ज्यादा वीडियोज को फेक होने की वजह से हटाया गई है। वहीं यूट्यूब पर हिंसक कंटेंट पोस्ट करने, सिक्योरिटी और प्राइवेसी गाइडलाइन्स (Security & Privacy Guidelines) को हटाने की वजह से भी काफी सारे वीडियो को हटा दिया गया है।

YouTube ने ऐसे कंटेंट को हटा दिया है जो बार-बार पोस्ट की गई, दोहराई कई किसी को टारगेट करने वाली थीं। कुछ चैनल या वीडियो यूज़र्स से किसी और चीज़ का वादा करते हैं, और फिर उन्हें किसी दूसरी साइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है, जिससे कि उन्हें क्लिक मिले, और वह उससे पैसे कम सकें। इसके अलावा कुछ चैनल यूज़र्स को ऐसी वेबसाइट पर भेज देते हैं, जिसमें खतरे वाला सॉफ्टवेयर होता है, और वह उससे यूज़र्स की निजी जानकारी इकट्ठा करते हैं। YouTube ने ऐसे कंटेंट को भी हटा दिया है जो YouTube पर एंगेजमेंट मेट्रिक जैसे व्यू, लाइक, कमेंट या कोई दूसरे मेट्रिक बेचती है।

ये यूजर्स नहीं कर पाएंगे YouTube का इस्तेमाल, जानें पूरा मामला

बता दें कि यूट्यूब चैनल को बंद करने के लिए यूट्यूब का नियम में बताया गया है कि अगर कोई चैलन 90 दिनों के अंदर तीन बार उनके बनाए गए नियम का उल्लंघन करता है तो उस चैनल को कंपनी बंद कर देती है। वहीं दूसरी तरफ अगर कोई यूट्यूब चैनल 3 बार से भी ज्यादा नियमों का उल्लंघन करता है तो उस चैलन के द्वारा किए गए सभी वीडियो को भी हटा दिया जाता है।

 

Related Post

Road Safety

सड़क हादसों पर लगाम: यूपी में ‘राहवीर’ और ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ का विस्तार

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं (Road Accident)  को रोकने और जागरूकता बढ़ाने…
CM Yogi

माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले सुरक्षा नहीं दे सकते : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 13, 2024 0
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और माफिया प्रवृत्ति के तत्वों…
up budget session

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

Posted by - February 18, 2021 0
लखनऊ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र ( up budget 2021)  आज से…

लखीमपुर हिंसा पर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट, उत्तर प्रदेश को कहा ‘नया जम्मू-कश्मीर’

Posted by - October 4, 2021 0
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लखीमपुर खीरी में सोमवार को हुए विवाद…