cm dhami

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

38 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हमेशा नेशन फर्स्ट की भावना के साथ आगे बढ़ें और खुद को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित ‘राष्ट्र निर्माण उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने तीन नए रेडियो चैनलों का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने ओहो रेडियो के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि संचार के क्षेत्र में यह एक सकारात्मक पहल है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि समय के साथ तकनीक बदली है, लेकिन रेडियो की आत्मीयता और विश्वसनीयता आज भी कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के माध्यम से रेडियो को फिर से मुख्यधारा में लाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ओहो रेडियो भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

युवाओं को बनना होगा जॉब क्रिएटर

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि आज के युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनना होगा। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में रोजगार के स्वरूप तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए युवाओं को फ्यूचर रेडी बनाना जरूरी है। राज्य सरकार डिमांड आधारित स्किल ट्रेनिंग, स्टार्टअप संस्कृति और स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और यही युवा शक्ति उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। यदि इस ऊर्जा को सही दिशा मिले, तो भारत आर्थिक महाशक्ति बनने के साथ पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकता है।

स्वामी विवेकानंद के विचारों से लें प्रेरणा

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी लाखों युवा उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

संस्कृति और विरासत पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत राष्ट्र निर्माण में सदैव प्रेरणादायक रही है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद कॉरिडोर और दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना को महत्वपूर्ण पहल बताया।

सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें राष्ट्र का भावी प्रहरी बताया और कहा कि युवाओं को अपने जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता राकेश बेदी, मेजर प्राजुक्ता देसाई, आरजे काव्या सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Post

CSR पहल से उत्तराखंड को मिली 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

Posted by - May 18, 2026 0
देहरादून, 18 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट…
Ramdas Athawale met CM Sai

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सीएम साय से की शिष्टाचार मुलाकात

Posted by - April 12, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव…

बंगाल नें बीजेपी को दवाई दी तो इनको आराम मिला, अगले 3 साल में भाजपा को पूरा आराम मिल जाएगा- राकेश टिकैत

Posted by - June 23, 2021 0
किसान आंदोलन को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है और किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी…
CM Dhami

भारतीय शास्त्र सृष्टि के रहस्यों को जानने का माध्यम: मुख्यमंत्री

Posted by - March 21, 2025 0
हरिद्वार। हमारे शास्त्र केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि के रहस्यों को जानने का माध्यम हैं। भारतीय शास्त्रों और ग्रंथों…
CM Bhajanlal Sharma

भाजपा किसी एक परिवार या जाति विशेष की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी: भजनलाल

Posted by - July 13, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार, एक समाज या जाति…