pm awas yojna

अल्प और मध्य वर्गीय आय वर्ग वालों के लिए सुनहरा अवसर

603 0

लखनऊ। आवास विकास परिषद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन जिलों सुल्तानपुर, बाराबंकी और लखनऊ में आवासीय योजनाएं शुरू कर रहा है। इन जिलों में अल्प और मध्य वर्गीय आय वर्ग वालों के लिए यह अपना घर (Home) का सपना साकार करने का सुनहरा अवसर है।

आवास विकास परिषद लखनऊ में अवध विहार योजना के सेक्टर चार में एलआईजी और एमआईजी के 102 भवन, बाराबंकी में आवास विकास की ओबरी योजना के सेक्टर पांच में 42 भवन और सुल्तानपुर में लोहरामऊ मार्ग भूमि विकास और गृहस्थान योजना में 48 भूखंड का आवंटन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस की घर-घर अलख जगा रही सीएम योगी की पाती

आवास विकास परिषद की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन केवल आनलाइन किए जा सकते हैं। योजनाओं में आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। पंजीकरण के लिए पात्रता और शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट www.upavp.in पर उपलब्ध है।

Related Post

CM Yogi celebrated Shri Ram Janmotsav

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Posted by - April 6, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को दोपहर में श्रीरामनवमी के महापर्व पर विधि विधान से…
AK Sharma-Akhilesh

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

Posted by - May 10, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश भर में अज्ञात लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘कटियाबाज’ बताते हुए लगाए गए पोस्टरों के…
CM Yogi

पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का हुआ जोरदार स्वागत

Posted by - January 27, 2024 0
गोरखपुर । ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रीराम चित्रांकित केसरिया ध्वजा लहराते, झूमते-नाचते युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे। सीएम की सवारी…