Yogi

योगी के कार्यों से मिली जीत, पहली बार भाजपा के 17 महापौर ने ली ‘विकास की शपथ’

390 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कार्यों की बदौलत पहली बार नगर के सभी महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री मिली। दो दिन में उत्तर प्रदेश की सभी 17 नगर निगम में भाजपा के महापौर ने ‘विकास की शपथ’ ली। योगी (CM Yogi)  की नीति की बदौलत विपक्ष का सफाया कर चुके नवनिर्वाचित महापौर को अब जन आकांक्षाओं पर उतरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इस बार काफी 1235 महिलाओं व अल्पसंख्यक वर्ग के 61 जनप्रतिनिधियों ने भी भाजपा की तरफ से शपथ ली।

दो दिन में 17 महापौर ने ली शपथ

दो दिन (शुक्रवार-शनिवार) को सभी 17 महापौर ने शपथ ले ली है। लखनऊ से सुषमा खर्कवाल, गोरखपुर से डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, वाराणसी से अशोक तिवारी, प्रयागराज से गणेश चंद्र उमेश केसरवानी, अयोध्या से गिरीश पति त्रिपाठी, कानपुर से प्रमिला पांडेय, अलीगढ़ से प्रशांत सिंघल, मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया, झांसी से बिहारी लाल आर्य, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, सहारनपुर से अजय सिंह, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, मथुरा-वृंदावन विनोद अग्रवाल, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, बरेली से उमेश गौतम, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर और आगरा से हेमलता दिवाकर ने महापौर पद की शपथ ली।

भाजपा के 813 पार्षद, नगर पालिका के 89 अध्यक्ष ने भी शपथ ली

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में 2023 के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली। इस चुनाव में नगर निगम के 813 पार्षद, नगर पालिका परिषद के 89 अध्यक्ष, 1360 सदस्य, नगर पंचायत के 191 अध्यक्ष और 1403 सदस्यों ने भी भाजपा से जीत हासिल कर ‘विकास की शपथ’ ली। इस चुनाव में भाजपा की तरफ से महिलाओं व अल्पसंख्यक समुदाय को भी बड़ा प्रतिनिधित्व मिला। 6 महिला महापौर, 273 पार्षद, 44 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 305 सदस्य, 90 नगर पंचायत अध्यक्ष व 517 महिला सदस्य ने शपथ ली। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के 61 लोगों ने भाजपा की तरफ से शपथ ली।

स्कूलों में बच्चों के शोषण पर योगी सरकार सख्त, जारी की गाइडलाइंस

योगी (CM Yogi) के आह्वान पर बना भाजपा का बोर्ड

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने हर जनसभा में भाजपा का बोर्ड बनवाने की अपील की तो मतदाताओं ने भी उत्तर प्रदेश के विकास में योगी का साथ निभाया। 13 नगर निगम में भाजपा का बोर्ड तत्काल ही बन गया। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बोर्ड बनने पर मुख्यमंत्री ने मतदाताओं का आभार जताया और महापौर से विकास का मास्टर प्लान बनाने का निर्देश दिया।

शपथ से पहले ही योगी ने निगम की आय बढ़ाने और नया करने का दिया सुझाव

विजयश्री के उपरांत मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सभी महापौर को नगर निगम की आय बढ़ाने और नया करने का सुझाव दिया। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलाकात के दौरान बरसात से पहले नालों की सफाई, नगर निगम की आय बढ़ाने, शहरों को सुंदर-स्वच्छ बनाने और नया करने का सुझाव दिया था। साथ ही उन्होंने सभी निगमों को आत्मनिर्भर बनने की भी सलाह दी थी।

Related Post

भाजपा-शिवसेना के बीच गठबंधन की संभावनाएं बढ़ीं,बाल ठाकरे स्मारक के लिए 100 करोड़ मंजूर

Posted by - January 22, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच तीखे वाकयुद्ध के बावजूद गठबंधन की संभावनाएं बरकरार है। हाल में शिवसेना…
प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, बीजेपी को यूपी में लगेगा तगड़ा झटका

Posted by - May 1, 2019 0
अमेठी। पांचवें चरण में होने वाले मतदान से पहले प्रियंका गांधी लगातार चुनावी प्रचार कर रही हैं और अलग-अलग संसदीय…
CM Yogi

बड़े नगरों के समीपस्थ कस्बों तक मिले निजी सिटी ई-बस सेवा, आमजन को होगी बड़ी सुविधा: मुख्यमंत्री

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को नगर विकास विभाग में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की और भावी…