CM Yogi

रोल मॉडल बना योगी सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड

144 0

लखनऊ: प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) की पहल और योजनाएं एक बार फिर विभिन्न राज्यों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरी हैं। दिल्ली सरकार ने ईव टीजिंग और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti-Romeo Squad) की तर्ज पर शिष्टाचार स्क्वायड का गठन करने का फैसला लिया है। यह स्क्वायड यूपी के एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti-Romeo Squad) की तरह ही काम करेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनचलों और शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था।

अब तक एक करोड़ से अधिक स्थानों पर की गयी चेकिंग

डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप मनचलों और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti-Romeo Squad) का गठन किया गया था। इसके लिए प्रदेश के हर थाने में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती की गयी थी।

इसमें शामिल पुलिसकर्मी को स्कूल, काॅलेज, मुख्य बाजारों, मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बेटियों, महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के संबंध में जागरूक करना था। साथ ही मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना था।

डबल इंजन की सरकार ने सहारनपुर को दी नई पहचान: सीएम योगी

डीजीपी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में लगातार एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti-Romeo Squad) द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 22 मार्च 2017 से 5 फरवरी 2025 तक 1,08,85,450 स्थानों पर 4,00,58,562 व्यक्तियों को चेक किया गया है। वहीं अभियान के दौरान 24,009 अभियोग दर्ज करते हुए 32,291 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी, जबकि 1,47,04,311 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

Related Post

देवेंद्र फडणवीस

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र फडणवीस को मिला बड़ा झटका, अब चलेगा मुकदमा

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र फडणवीस…

आज तक मैं जितनों से मिली हूं उनमें सबसे नीच संघी है- स्वरा ने किया ट्वीट

Posted by - July 6, 2021 0
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस पर हमला करती नजर आती हैं, उन्होंने फिर संघ पर…
PM Modi

मतदान करना कोई सामान्य दान नहीं, महात्म्य है इसका: पीएम मोदी

Posted by - May 7, 2024 0
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार सुबह अहमदाबाद के राणीप स्थित निशाल स्कूल में मतदान करने के बाद…