Yogi

योगी सरकार जुलाई से शुरू करेगी संचारी रोग नियंत्रण अभियान

740 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मानसून के बीच संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए जुलाई महीने से राज्यव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि जुलाई से राज्य भर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable disease control campaign) शुरू करने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। अभियान के तहत ग्रामीण आबादी को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर फॉगिंग और सैनिटाइजेशन किया जाना चाहिए।

संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जुलाई से सभी 75 जिलों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर वायरल फीवर, संक्रामक बीमारियों और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगे। इसके साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विशेष रूप से गांवों और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को संचारी रोगों के फैलने के कारण और उनके प्रसार को रोकने के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

मानचित्र स्वीकृति में न हो अनावश्यक देरी, आवेदनकर्ता को बुलाकर करें समाधान: CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने अभियान को सफल बनाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है। उन्होंने संचारी रोग से बचाव के लिए पूरे प्रदेश में निगरानी अभियान के साथ व्यापक पैमाने पर फॉगिंग और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि सभी सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था की जाए ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। किसी भी मरीज को अस्पताल से नहीं लौटना नहीं पड़े।

रत्नों को धारण करते समय इन नियमों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है धन की हानि

Related Post

CM Yogi

दिव्यांग सफाईकर्मी की पुत्री का सीएम योगी ने कराया अन्नप्राशन

Posted by - May 15, 2023 0
गोरखपुर। दिव्यांग सफाईकर्मी विवेक और उनकी पत्नी संध्या की मन्नत मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पूरी कर…
CM Yogi did special worship of Mahayogi Gorakhnath

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

Posted by - July 10, 2025 0
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन पर्व पर गुरुवार प्रातः काल गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi) ने…
rekha arya

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सीएम योगी से की भेंट

Posted by - July 30, 2022 0
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
कोरोना से बचाव की अपील

कोरोना से बचाव की अपील, संकट की घड़ी में सावधानियों का पालन करें : डीपी सिंह

Posted by - March 21, 2020 0
नई दिल्ली। विश्विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने संकट की इस घड़ी में देश के कुलपतियों, शिक्षकों और छात्रों से अपील…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम

Posted by - February 19, 2025 0
महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) केवल एक आध्यात्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का जन-आंदोलन बन गया…